500 industrialists of Indore district will RISE 2025 Conclave

Madhya Pradesh: इंदौर जिले के 500 उद्योगपति होंगे RISE 2025 कॉन्क्लेव में शामिल

MP: इंदौर जिले के 500 उद्योगपति होंगे RISE 2025 कॉन्क्लेव में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 27 जून को रतलाम में होगा आयोजन

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन 27 जून को रतलाम के पोलो ग्राउंड में होने जा रहा है। यह रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक और उद्यमिता परिदृश्य को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। संयुक्त संचालक उद्योग इंदौर श्री एस. एस. मंडलोई ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में इंदौर जिले से 500 से अधिक उद्योगपति भाग लेंगे। वे न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, बल्कि उद्योग, नवाचार और रोजगार सृजन को लेकर चल रही योजनाओं और संभावनाओं पर संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 100 से अधिक एमएसएमई, स्टार्टअप और स्व-सहायता समूहों द्वारा नवाचारों और उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। यह प्रदर्शनी प्रदेश के विविध क्षेत्रों के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे नेटवर्किंग, साझेदारी और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। इस आयोजन से युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे, वहीं प्रदेश के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। कॉन्क्लेव में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।

×
Date : 24 June 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh: इंदौर जिले के 500 उद्योगपति होंगे RISE 2025 कॉन्क्लेव में शामिल
News Image

MP: इंदौर जिले के 500 उद्योगपति होंगे RISE 2025 कॉन्क्लेव में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 27 जून को रतलाम में होगा आयोजन

इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन 27 जून को रतलाम के पोलो ग्राउंड में होने जा रहा है। यह रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक और उद्यमिता परिदृश्य को नई दिशा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। संयुक्त संचालक उद्योग इंदौर श्री एस. एस. मंडलोई ने बताया कि इस कॉन्क्लेव में इंदौर जिले से 500 से अधिक उद्योगपति भाग लेंगे। वे न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, बल्कि उद्योग, नवाचार और रोजगार सृजन को लेकर चल रही योजनाओं और संभावनाओं पर संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 100 से अधिक एमएसएमई, स्टार्टअप और स्व-सहायता समूहों द्वारा नवाचारों और उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। यह प्रदर्शनी प्रदेश के विविध क्षेत्रों के उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे नेटवर्किंग, साझेदारी और निवेश के नए अवसर सृजित होंगे। इस आयोजन से युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर भी मिलेंगे, वहीं प्रदेश के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। कॉन्क्लेव में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण, प्रशासनिक अधिकारी, औद्योगिक संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]