जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला - Update Now News

जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार कर आईईडी विस्फोट से होने वाली बड़ी तबाही को रोकने में कामयाबी प्राप्त की है। गिरफ्तार होने वाले ज्यादा लोग सोशल मीडिया के जरिए कट्टर बने और आतंकवाद गतिविधि में शामिल हुए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में अवंतीपोरा पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो आईईडी विस्फोटों की योजना बना रहे थे। मॉड्यूल में से एक जैश-ए-मोहम्मद समूह से था, जो पंपोर क्षेत्र में या कहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार बम विस्फोट की योजना बना रहा थी। उन्होंने कहा, “बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल नजीर को टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप के माध्यम से आतंकवादी सेकंड हैंड कार का प्रबंधन करने के लिए कई दिनों से प्रेरित कर रहे थे। “उन्हें पैसे दिए गए और उत्तरी कश्मीर से लाए जा रहे विस्फोटकों को वाहन पर आधारित आईईडी हमले के लिए कार पर फिट किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हर समय तत्पर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को हर समय तत्पर तैयार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को फ्रांस की ओर से प्राप्त होगा अधिकतम सहयोग : फ्रांस राजदूत श्री माथू भारत और फ्रांस की मैत्री है पुरानी, आगे भी रहेगा परस्पर सहयोग मुख्यमंत्री निवास में फ्रांस के […]

प्रसाद की तरह नौकरी बांटने वाले पूर्व मंत्री बोस गिरफ्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱प्रसाद की तरह नौकरी बांटने वाले पूर्व मंत्री बोस गिरफ्तार बंगाल में सत्ता बदलते ही ईडी का शिकंजा शुरु कोलकाता । पश्चिम बंगाल की सत्ता में भाजपा के आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के पूर्व दमकल एवं आपातकालीन सेवा […]