Will Dadasaheb Phalke biopic have a tadka of drama and comedy

दादासाहेब फाल्के बायोपिक में दिखेगा ड्रामा और कॉमेडी का तड़का?

दादासाहेब फाल्के बायोपिक में दिखेगा ड्रामा और कॉमेडी का तड़का? जानें आमिर खान ने राजकुमार हिरानी के संग काम करने के बारे में क्या कहा

Mumbai: राजकुमार हिरानी का नाम आते ही दिमाग में एक ही बात आती है, 100% हिट्स देने वाला डायरेक्टर। वो ऐसे फिल्ममेकर हैं जिनकी कहानियां लोगों के दिलों में उतरती हैं, और हर बार हंसी और इमोशन का परफेक्ट बैलेंस लेकर आती हैं। अब जब उन्होंने दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बनाने का एलान किया है, तो उससे भी बड़ी बात ये है कि इसमें आमिर खान उनके साथ फिर से जुड़ने जा रहे हैं।
3 इडियट्स और पीके जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद आमिर और हिरानी तीसरी बार साथ आ रहे हैं। इन दोनों फिल्मों को उनकी शानदार स्क्रिप्ट, गहराई से भरे इमोशंस और दमदार कहानी के लिए खूब सराहा गया था, जो इस जोड़ी की पहचान बन चुकी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब आमिर से पूछा गया कि क्या फाल्के की बायोपिक में भी ह्यूमर देखने को मिलेगा, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि राजू और अभिजात (जोशी, राइटर) की कॉमेडी की तरफ एक खास रुचि है और मेरी भी। हम तीनों को ह्यूमर बहुत पसंद है, और मुझे लगता है कि यही वो जॉनर है जिसमें राजू सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हैं: ड्रामा जिसमें ह्यूमर भी हो। तो ये फिल्म भी शायद उसी स्पेस में होगी।”
इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आमिर खान सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ के बाद सीधे इसकी तैयारी में लग जाएंगे। फिल्म की कहानी जिस पुराने ज़माने पर बेस्ड है, उसे असली जैसा दिखाने के लिए लॉस एंजेलेस की एक वीएफएक्स कंपनी ने AI की मदद से सीन तैयार किए हैं। इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पिछले चार साल से बन रही है। इसे राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी, हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज ने मिलकर लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अक्षय कुमार के दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट – तुषार कपूर का बड़ा खुलासा Mumbai: निर्देशक अहमद खान की धमाकेदार कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल हाल के समय की सबसे बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्मों में से एक बन चुकी है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट नज़दीक आ […]

धमाल 4: गैंग लेकर आया मस्ती का परफेक्ट तड़का, ‘चटनी’ गाना हुआ रिलीज़!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धमाल 4: गैंग लेकर आया मस्ती का परफेक्ट तड़का, ‘चटनी’ गाना हुआ रिलीज़! Mumbai: अपने हंसी से भरपूर ट्रेलर के जरिए दर्शकों को नॉस्टैल्जिया की सैर कराने के बाद धमाल 4 ने उत्साह को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब […]