Aniruddhacharya's tongue slipped again, controversial statement

फिर फिसली अनिरुद्धाचार्य की जुबान, विवादित बयान के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगी

नई दिल्ली: मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक और भागवाताचार्य अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने विवाद का रूप ले लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कुछ लड़कियों की उम्र और चरित्र को लेकर ऐसे शब्द कहे, जिससे महिला संगठन और आम जनता में गुस्सा फैल गया।

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कुछ लड़कियों के बारे में ऐसा कहा, जो कई लोगों को अपमानजनक लगा। उन्होंने उन लड़कियों के व्यवहार और रिश्तों को लेकर कठोर टिप्पणी की, जिससे विवाद ने बड़ी तेजी पकड़ी। खासकर वीडियो के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुए, जिनमें उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

अनिरुद्धाचार्य ने दी सफाई और मांगी माफी
बढ़ते विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने अपने बयान पर सफाई दी और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद कभी भी महिलाओं का अपमान करना नहीं था। उनका बयान केवल कुछ खास लोगों के व्यवहार पर था, ना कि पूरे नारी समाज पर। उन्होंने यह भी बताया कि वायरल वीडियो में से कुछ शब्द काटे गए, जिससे उनका मतलब गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि मैं कभी नारी का अपमान नहीं कर सकता। नारी हमारी लक्ष्मी है। अगर मेरी बातों से किसी बहन-बेटी को दुख पहुंचा है, तो मैं उनसे दिल से माफी मांगता हूँ।

‘आधी-अधूरी’ वीडियो से बढ़ा विवाद
अनिरुद्धाचार्य ने यह भी कहा कि कई लोग वीडियो का केवल एक छोटा हिस्सा देखकर ही नाराज हो गए। उन्होंने समझाया कि उनका बयान उन लड़कियों के बारे में था जो लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और कई जगह संबंध बनाते हैं। उनका कहना था कि लड़का हो या लड़की, दोनों का चरित्र साफ होना चाहिए। लेकिन उनका यह बयान पूरे समाज के लिए नहीं था।

×
Date : 26 July 2025 Posted By : EDITOR
फिर फिसली अनिरुद्धाचार्य की जुबान, विवादित बयान के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने माफी मांगी
News Image

'आधी-अधूरी' वीडियो से बढ़ा विवाद
अनिरुद्धाचार्य ने यह भी कहा कि कई लोग वीडियो का केवल एक छोटा हिस्सा देखकर ही नाराज हो गए। उन्होंने समझाया कि उनका बयान उन लड़कियों के बारे में था जो लिव-इन रिलेशनशिप में हैं और कई जगह संबंध बनाते हैं। उनका कहना था कि लड़का हो या लड़की, दोनों का चरित्र साफ होना चाहिए। लेकिन उनका यह बयान पूरे समाज के लिए नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]