National Award 2021 - कंगना, मनोज बाजपेयी, धनुष ने जीता Best Actress and Actor Award - Update Now News

National Award 2021 – कंगना, मनोज बाजपेयी, धनुष ने जीता Best Actress and Actor Award

नई दिल्ली । राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के 67वें संस्करण की घोषणा कर दी गई है। शहर में सोमवार को घोषित किए गए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के तहत कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें हिंदी फिल्मों मणिकर्णिका और पंगा में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया है। हिंदी फिल्म भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी और तमिल फिल्म असुरन में उनकी भूमिका के लिए धनुष को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया है। संजय पूरन सिंह चौहान ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता। निर्देशक प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म मरक्कर: अरबिकाडालिन्ते सिंहम को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। पुरस्कार का 67 वां संस्करण सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय (डीएफएफ) द्वारा आयोजित किया गया था। यह समारोह मई 2020 में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।
विजेताओं की सूची इस प्रकार है:
फीचर फिल्में
सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: मरक्कर: अरबिकाडालिन्ते सिंहम (मलयालम)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: संजय पूरन सिंह चौहान (72 हूरें)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कंगना रनौत (मणिकर्णिका, पंगा)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: मनोज बाजपेयी (भोंसले) और धनुष (असुरन)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: पल्लवी जोशी (द ताशकंद फाइल्स)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: विजय सेतुपति (सुपर डीलक्स)
सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म: कस्तूरी (हिंदी)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार: हेलेन (मलयालम)
स्पेश मेंशन: बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमिया), लता भगवान करे (मराठी), पिकासो (मराठी)
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: छिछोरे
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: गुमनामी
सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म: पिंजरा
सर्वश्रेष्ठ पनिया फिल्म: केंजीरा
सर्वश्रेष्ठ मिशिंग फिल्म: अनु रुवाद
सर्वश्रेष्ठ खासी फिल्म: लेवदुह
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म: छोरीयां छोरों से कम नहीं होती
सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म: भूलन – द मेज
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: जर्सी
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: असुरन
सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: रब दा रेडियो 2
सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म: साला बुधर बदला और कलीरा अतीता
सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: इगी कोना
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: कल्ला नोतम
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: बारदो
सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म: काजरो
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: अक्षी
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: रोनुवा: हू नेवर सरेंडर
सर्वश्रेष्ठ गीत: कोलांबी
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (गीत): विश्वसम
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: ज्येष्ठोपुत्रो
सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका : सावनी रवींद्र (बारदो)
सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक: बी. पराक, तेरी मिट्टी (केसरी)
सर्वश्रेष्ठ स्टंट: अवने श्रीमन्नारायण
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: महर्षि
सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स: मरक्कर: अरबिकाडालिन्ते सिंहम
स्पेशल जूरी अवार्ड: ओथ्ता सेरुप्पु साइज-7
सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार: हेलेन
सर्वश्रेष्ठ उत्पादन डिजाइन: आनंदी गोपाल
सर्वश्रेष्ठ संपादन: जर्सी
सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा: लेवदुह
सर्वश्रेष्ठ पटकथा मूल पटकथा: ज्येष्ठपुत्र
सर्वश्रेष्ठ अडेप्टिव स्क्रीनप्ले: गुमनामी
सर्वश्रेष्ठ डायलॉग राइटर: द ताशकंद फाइल्स
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: जल्लीकट्टू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]

Shilpa Shinde’s past comes back to haunt her inside the Lock Upp!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Shilpa Shinde’s past comes back to haunt her inside the Lock Upp! Mumbai: Entering Netflix’s Lock Upp: Sach Ya Sazaa as the newest wildcard is not going to be easy- and Shilpa Shinde discovers that almost immediately. During one such conversation, the discussion turns to a controversy from her past, […]