MP: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का आभार व्यक्त किया - Update Now News

MP: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी का आभार व्यक्त किया

भोपाल: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पहल पर देश में शुरू हुई नदी जोड़ो परियोजना को साकार करने के लिए केन बेतवा लिंक परियोजना के एम.ओ.यू साइन होने पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत का आभार व्यक्त किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि केन – बेतवा परियोजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड की जीवन रेखा बनेगी। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की किस्मत बदल देगी और बुंदेलखंड के भविष्य को स्वर्णिम युग में ले जाएगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 41 लाख से अधिक लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। आठ लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस परियोजना से प्रदेश के 6 जिले सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर दोनों राज्यों में यह केन बेतवा पानी बंटवारे का ऐतिहासिक समझौता प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बुंदेलखंड की जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, यह भागीरथी प्रयास हम सबके जीवन में एक नया उजाला लेकर आएगा। श्री सिलावट ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की 7 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आभार और कोटि-कोटि अभिनंदन है। इस परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। यहां के खनिज संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और पेयजल और सिंचाई की समस्या का हमेशा के लिए निराकरण हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए […]