priyanka chopra का सपना, आइलैंड पर बोट में निक के साथ हों - Update Now News

priyanka chopra का सपना, आइलैंड पर बोट में निक के साथ हों

Mumbai: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने एक सपने के बारे में बताया है। साथ ही यह भी बताया है कि उनके इस सपने में उनके पति और अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस शामिल हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह समुद्र तट पर धूप का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। वहीं फोटो में बैकड्रॉप में निक भी दिखाई दे रहे हैं और वो कुछ काम कर रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है, सपना देख रही हूं कि आइलैंड पर एक बोट में अपने निक के साथ हूं। प्रियंका की हाल ही में फिल्म द व्हाइट टाइगर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रमिन बहारानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे पहले 15 मार्च को उन्होंने अपने इमोशंस शेयर करते हुए बताया था कि 93 वें अकादमी अवार्डस के नॉमिनेशन घोषित करते हुए कितना खास महसूस कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका न्यूयॉर्क में अपना रेस्तरां शुरू करने के लिए भी चर्चाओं में रहीं।

 

Instagram will load in the frontend.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Shilpa Shinde’s past comes back to haunt her inside the Lock Upp!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Shilpa Shinde’s past comes back to haunt her inside the Lock Upp! Mumbai: Entering Netflix’s Lock Upp: Sach Ya Sazaa as the newest wildcard is not going to be easy- and Shilpa Shinde discovers that almost immediately. During one such conversation, the discussion turns to a controversy from her past, […]