नए सर्वेक्षण : भारत में 4 में से 1 विवाहित को लगता है धोखे का डर : सर्वे - Update Now News

नए सर्वेक्षण : भारत में 4 में से 1 विवाहित को लगता है धोखे का डर : सर्वे

UNN@ भारतीय विवाहों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। एक नए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 45 फीसदी भारतीय गोपनीय तरीके से अपने साथी के फोन की जांच करना चाहते हैं और 55 प्रतिशत पहले ही ऐसा कर चुके हैं। हॉटस्टार ‘आउट ऑफ लव’ सर्वे के अनुसार, धोखा खाने से सबसे अधिक डर उत्तर भारत (32 प्रतिशत) और पूर्वी भारत (31 प्रतिशत) में है, जबकि पश्चिम और दक्षिण में यह डर औसतन 21 प्रतिशत है। ऐसा शक सबसे अधिक जयपुर, लखनऊ और पटना में है, जबकि बेंगलुरू और पुणे में सबसे कम है। सर्वे में आगे बताया गया है कि सर्वे में भाग लेने वाले मुंबई और दिल्ली के अधिकतर लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने अपने साथी की जानकारी के बिना उनके फोन की जांच की है। दिलचस्प बात यह है कि जहां प्रेम विवाह करने वालों में ऐसा करने वाले 62 प्रतिशत हैं, वहीं परिजनों की रजामंदी से विवाह करने वाले केवल 52 प्रतिशत लोगों ने ऐसा किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक शक करती हैं, क्योंकि पुरुषों की तुलना में अधिकतर महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के फोन चेक किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीडीएस चौहान…….आज सूर्य देवभूमि चैलेंज 2026 अल्ट्रा ट्रेल रनिंग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बद्रीनाथ धाम पहुंचे सीडीएस चौहान…….आज सूर्य देवभूमि चैलेंज 2026 अल्ट्रा ट्रेल रनिंग चमौली। चारधाम यात्रा के शुरू होने से तीन दिन पहले सीडीएस अनिल चौहान गुरुवार को चमौली स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने हाई लेवल […]