केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का 26 मार्च को भारत बंद, मनाएंगे काली होली

 

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च को भारत बंद का आहवान किया है इसे सफल बनाने के लिये किसान संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसान संगठनों ने इसके अलावा इस बार काली होली मनाने का भी फैसला लिया है। मोर्चा की आज हिसार में हुई बैठक में इस दिन सभी टॉल प्लाजा को पूर्ण रुप से बंद रखा जाएगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी प्रकार की अन्य वस्तुओं को गांवों से शहर में नहीं भेजा जाएगा। यातायात पूर्ण रुप से बंद रहेगा। बंद सफल बनाने के लिये सभी व्यापारिक संगठनों, जन संगठनों, स्कूल संचालकों के अलावा अन्य संगठनों से अनुरोध किया गया है कि बंद को कामयाब करने में पूर्ण सहयोग करें। रिक्शा चालक संघ और ऑटो रिक्शा चालक संघ से भी बंद में अपना योगदान देने की अपील की गई है। उधर, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा है कि कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में हरियाणा की सभी मंडियों में भी हड़ताल रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अनाज की खरीद और उसका भुगतान आढ़तियों के माध्यम से नहीं किया तो हरियाणा के सभी आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

punjabi singer karan aujla london live : तौबा-तौबा के मशहूर सिंगर करण औजला (Karan Aujla) के मुंह पर लंदन कॉन्सर्ट में मारा जूता

  punjabi singer karan aujla london live : तौबा-तौबा के मशहूर सिंगर करण औजला (Karan Aujla) के मुंह पर लंदन कॉन्सर्ट में मारा जूता करण औजला हाल में ही विकी कौशल की फिल्म ‘बेड न्यूज’ में उनका ‘तौबा तौबा’ सॉन्ग आया था. इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि यूट्यूब […]

Madhya Pradesh: फूलों की खेती से महक गई जितेन्द्र की जिन्दगी

  फूलों की खेती से महक गई जितेन्द्र की जिन्दगी पुष्प क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम से खुले आर्थिक उन्नति के द्वार एकीकृत बागवानी विकास मिशन बना मददगार इन्दौर – केवल पारंपरिक खेती से परिवार की आजीविका चलाने वाले ग्राम सगदोद देपालपुर निवासी किसान श्री जितेन्द्र पटेल हमेशा चिंता से ग्रसित रहते थे। बेमौसम बारिश, पारंपरिक तरीके […]