Naxalite IED blast in Bijapur: DRG jawan martyred, three injured

बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्ट: डीआरजी जवान शहीद, तीन घायल

बीजापुर । नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना वारदात को अंजाम दिया है। भोपालपटनम के उल्लुर इलाके के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं। बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जवान सर्चिंग अभियान पर निकले थे तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। विस्फोट की चपेट में आने से डीआरजी जवान दिनेश नाग मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं घायल जवानों में भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी शामिल हैं। फिलहाल तीनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

×
Date : 18 August 2025 Posted By : EDITOR
बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्ट: डीआरजी जवान शहीद, तीन घायल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]