MP: स्मार्ट मीटर वाला इंदौर संभाग का तीसरा शहर बनेगा खरगोन - Update Now News

MP: स्मार्ट मीटर वाला इंदौर संभाग का तीसरा शहर बनेगा खरगोन

एक अप्रैल से लगेंगे अत्याधुनिक मीटर

केंद्र एवं राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्य डिजिटलाइजेशन एवं स्मार्ट मीटराइजेशन में स्पीड लाते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब एक अप्रैल से खरगोन शहर में रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है। इंदौर राजस्व संभाग के तहत इंदौर, महू के बाद खरगोन स्मार्ट मीटराइजेशन वाला तीसरा शहर होगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय-सीमा में पूरा किया जाए। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि खरगोन शहर में शत-प्रतिशत 39 हजार उपभोक्ताओं के यहाँ रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। एक अप्रैल से खरगोन शहर के 11 केवी सराफा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ होगा। शासन के सहयोग से बिजली कंपनी यह मीटर निःशुल्क लगाएगी। खरगोन शहर में स्मार्ट मीटर के पूरे कार्य एवं मीटरों की गारंटी पर लगभग 29 करोड़ रूपए व्यय होंगे। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर के लिए चयनित शहर देवास में भी अप्रैल माह के अंत से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

×
Date : 26 March 2021 Posted By : EDITOR
MP: स्मार्ट मीटर वाला इंदौर संभाग का तीसरा शहर बनेगा खरगोन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]

Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी देश की सबसे बड़ी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर कैबिनेट बैठक नीमच/मंदसौर। मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को […]