MP: स्मार्ट मीटर वाला इंदौर संभाग का तीसरा शहर बनेगा खरगोन - Update Now News

MP: स्मार्ट मीटर वाला इंदौर संभाग का तीसरा शहर बनेगा खरगोन

एक अप्रैल से लगेंगे अत्याधुनिक मीटर

केंद्र एवं राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्य डिजिटलाइजेशन एवं स्मार्ट मीटराइजेशन में स्पीड लाते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब एक अप्रैल से खरगोन शहर में रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया है। इंदौर राजस्व संभाग के तहत इंदौर, महू के बाद खरगोन स्मार्ट मीटराइजेशन वाला तीसरा शहर होगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय-सीमा में पूरा किया जाए। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि खरगोन शहर में शत-प्रतिशत 39 हजार उपभोक्ताओं के यहाँ रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। एक अप्रैल से खरगोन शहर के 11 केवी सराफा फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं के यहाँ स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य प्रारंभ होगा। शासन के सहयोग से बिजली कंपनी यह मीटर निःशुल्क लगाएगी। खरगोन शहर में स्मार्ट मीटर के पूरे कार्य एवं मीटरों की गारंटी पर लगभग 29 करोड़ रूपए व्यय होंगे। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने बताया कि कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर के लिए चयनित शहर देवास में भी अप्रैल माह के अंत से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

×
Date : 26 March 2021 Posted By : EDITOR
MP: स्मार्ट मीटर वाला इंदौर संभाग का तीसरा शहर बनेगा खरगोन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित

📰 Generate e-Paper Clip स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. भारतीय पत्रकारिता महोत्सव : सप्तऋषि सम्मान से इंदौर के 75+ श्रेष्ठ मीडियाकर्मी सम्मानित चौथा संसार के पत्रकार अजयसिंह तोमर भी सप्तऋषि सम्मान से सम्मानित अजयसिंह तोमर पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और चौथा संसार के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को […]