PM Modi did an aerial survey of flood affected areas

पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

-गोद में 11 माह की नीतिका…..लगातार पीएम को निहारती रही, माता-पिता और दादी की लैंड स्लाइडिंग में मौत हुर्इ

कांगड़ा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और चंबा जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जयराम ठाकुर और राज्य पार्टी प्रमुख राजीव बिंदल से बातचीत कर पुनर्वास के लिए केंद्र से सहयोग का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने हिमाचल में बाढ़ प्रभावित 21 लोगों से मुलाकात की, जिसमें 11 महीने की नीतिका भी शामिल है। 30 जुलाई की रात नीतिका के माता-पिता और दादी की लैंड स्लाइडिंग में मौत हुर्इ थी। इस बच्ची को हिमाचल सरकार ने स्टेट चाइल्ड घोषित किया है। नीतिका को अभी अपनी चाची किरन देवी ने संभाल रखा है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।
इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार दो बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर नुकसान के बारे में जानकारी ली। जुलाई और अगस्त को टूटी आसमानी आफत में हिमाचल को 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है, जबकि 371 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 41 लोग अभी भी लापता है। पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले कुल्लू के शरमानी गांव में लैंड स्लाइडिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोगों को बचाया गया।
इस दौरान पीएम मोदी ने मंडी जिले की 11 महीने की नीतिका से मुलाकात की। गोहर तहसील के तलवाड़ा गांव में बादल फटने से नीतिका के पिता रमेश कुमार, मां राधा और दादी पूनम देवी की मौत हुई थी। उसके पिता का शव घर के पास मिला। उसकी मां और दादी अभी भी लापता है। बीते दिनों नीतिका का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एसडीएम स्मृतिका नेगी की गोद में खेल रही थी। इस बच्ची की कहानी वायरल होने के बाद हिमाचल सरकार ने नीतिका को स्टेट चाइल्ड घोषित कर उसकी परवरिश और एजुकेशन का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया था।

×
Date : 10 September 2025 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
News Image

पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

-गोद में 11 माह की नीतिका.....लगातार पीएम को निहारती रही, माता-पिता और दादी की लैंड स्लाइडिंग में मौत हुर्इ

कांगड़ा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और चंबा जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जयराम ठाकुर और राज्य पार्टी प्रमुख राजीव बिंदल से बातचीत कर पुनर्वास के लिए केंद्र से सहयोग का भरोसा दिया। पीएम मोदी ने हिमाचल में बाढ़ प्रभावित 21 लोगों से मुलाकात की, जिसमें 11 महीने की नीतिका भी शामिल है। 30 जुलाई की रात नीतिका के माता-पिता और दादी की लैंड स्लाइडिंग में मौत हुर्इ थी। इस बच्ची को हिमाचल सरकार ने स्टेट चाइल्ड घोषित किया है। नीतिका को अभी अपनी चाची किरन देवी ने संभाल रखा है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।
इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार दो बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर नुकसान के बारे में जानकारी ली। जुलाई और अगस्त को टूटी आसमानी आफत में हिमाचल को 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है, जबकि 371 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 41 लोग अभी भी लापता है। पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले कुल्लू के शरमानी गांव में लैंड स्लाइडिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोगों को बचाया गया।
इस दौरान पीएम मोदी ने मंडी जिले की 11 महीने की नीतिका से मुलाकात की। गोहर तहसील के तलवाड़ा गांव में बादल फटने से नीतिका के पिता रमेश कुमार, मां राधा और दादी पूनम देवी की मौत हुई थी। उसके पिता का शव घर के पास मिला। उसकी मां और दादी अभी भी लापता है। बीते दिनों नीतिका का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एसडीएम स्मृतिका नेगी की गोद में खेल रही थी। इस बच्ची की कहानी वायरल होने के बाद हिमाचल सरकार ने नीतिका को स्टेट चाइल्ड घोषित कर उसकी परवरिश और एजुकेशन का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]

दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त

📰 Generate e-Paper Clip दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर को, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त 🪔 दीपावली 2026 – लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महाउत्सव में माता […]