On the 77th Republic Day, PM Modi paid tribute to the brave

77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली । 77वें गणतंत्र दिवस समारोह शाम से मनाया जा रहा है इस आयोजन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस वर्ष के समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहा। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के नेतृत्व में उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी और दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए संविधान को हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार बताया। गांधी ने एक्स पर लिखा, मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है- यह हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों की रक्षा करने वाली ढाल है। उन्होंने कहा कि हमारा गणराज्य इसी मजबूत नींव पर खड़ा है, जिसे समानता और सद्भाव के जरिए ही सशक्त बनाया जा सकता है। संविधान की रक्षा करना भारतीय गणराज्य की रक्षा करना है- यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जय हिंद! जय संविधान!
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने थराद में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सीएम भूपेंद्र पटेल भी इस अवसर पर मौजूद थे।

×
Date : 26 January 2026 Posted By : EDITOR
77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

📰 Generate e-Paper Clip नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे अभिनेता, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया Mumbai: बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, […]

मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी!

📰 Generate e-Paper Clip मीडिया अटेंशन के लिए विरोध की हदें पार..भाई-बहन की जोड़ी, मुद्दा कोई भी हो—विरोध जारी! UNN: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सुरक्षा बलों ने […]