Shivam Verma took charge as Indore Collector

Madhya pradesh : indore – शिवम वर्मा ने इंदौर कलेक्टर (indore collector) का पदभार ग्रहण किया

Madhya pradesh : indore – शिवम वर्मा ने इंदौर कलेक्टर (indore collector) का पदभार ग्रहण किया

इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2013 बैच के अधिकारी शिवम वर्मा ने इंदौर कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। उन्हें यह पदभार कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने सौंपा। श्री आशीष सिंह ने श्री शिवम वर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। नवागत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा इसके पूर्व इंदौर नगर निगम में आयुक्त के रूप में पदस्थ थे। श्री वर्मा श्योपुर कलेक्टर सहित प्रदेश के अनेक जिलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री शिवम वर्मा ने कहा कि राज्य शासन और मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताएं मेरी प्राथमिकताएं रहेगी।

प्राथमिकता वाली योजनाओं, कार्यक्रमों का समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण किया जाएगा। सभी विकास कार्य समय सीमा में पूर्ण कराएं जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जन समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि इंदौर जिला हर क्षेत्र में अव्वल रहे। उन्होंने कहा कि इंदौर के यातायात सुधार पर भी लगातार विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेट्रो, पूर्व और पश्चिम बायपास का निर्माण भी समय सीमा में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर श्री आशीष सिंह का उज्जैन संभागायुक्त तथा मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन के रूप में स्थानान्तरण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: इंदौर में आज सुरों की महफिल, ‘पर्ल्स ऑफ म्यूजिक’ का भव्य आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: इंदौर में आज सुरों की महफिल, ‘पर्ल्स ऑफ म्यूजिक’ का भव्य आयोजन रवीन्द्र नाट्य गृह में , सैक्सोफोन, गिटार और तबले की होगी मनमोहक प्रस्तुति मुख्य अतिथि कमिश्नर डॉ. सुदाम पी. खाड़े की उपस्थिति में होगी संगीत संध्या संगीत की दुनिया में एक बार फिर, आज की शाम, वाद्य […]

MP: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अब खुले रहेंगे 24 घंटे माल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में अब खुले रहेंगे 24 घंटे माल – विधानसभा में बजट सत्र में मंजूरी के लिए आ सकता प्रस्ताव भोपाल । राजधानी समेत पूरे प्रदेश में 24 घंटे मॉल, रेस्टारेंट, आईटी सेक्टर, प्रमुख बाजार, बिजनेस सेंटर खुले रहेंगे। इसे नाइट कल्चर कहा जाता है, जिसे […]