24 transgenders consumed poison together.

MP: किन्नर के साथ कुकर्म! 24 किन्नर ने एक साथ खाया जहर, शहर में मचा हड़कंप

MP: किन्नर के साथ कुकर्म! 24 किन्नर ने एक साथ खाया जहर, शहर में मचा हड़कंप

इंदौर में 24 किन्नरों ने एक साथ जहर पी लिया है। जिनका हास्पिटल में इलाज चल रहा है लेकिन इसी दौरान एक बड़ी घटनाक्रम हो गया। किन्नरों ने हास्पिटल में ही आत्मदाह करने की कोशिश की जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई. इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुरा क्षेत्र में बुधवार की शाम को लगभग 24 किन्नरों द्वारा कोई जहरीला पदार्थ पीने की घटना हुई है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है. उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी.सभी 24 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीएमएचओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए. बताया गया कि मरीजों की स्थिति स्थिर है और निरंतर पुलिस प्रशासन की निगरानी में इलाज जारी है. जहरीला पदार्थ किस कारण से पीया है इस संबंध में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है. कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा पल-पल की जानकारी ली जा रही है. एमवाय अस्पताल में सभी प्रभावितों का उपचार सुनिश्चित किया जा चुका है. मौके पर एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार मौजूद है. सीएमएचओ डॉ. हासानी और अस्पताल के डॉक्टर्स उपचार में संलग्न है.
डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित कुल 24 किन्नरों को एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया. सभी का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है. प्रभावितों की तबियत ठीक होने के पश्चात उनका स्टेटमेंट लिया जायेगा और किस कारण से कौन सा पेय पदार्थ पिया गया है? इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाएगी. अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तानी TikTok स्टार शमसू बीबी (उर्फ आयशा गिलामाना) की गोली मारकर हत्या UNN: पाकिस्तान की लोकप्रिय TikTok स्टार शमसू बीबी उर्फ आयशा गिलामाना की टैक्सिला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 14 अगस्त को बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके गले में […]

Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव – वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं – भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड […]