Lokayukta raids premises of retired excise Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

– आबकारी विभाग का गोल्डन’ अफसर
– इंदौर-ग्वालियर में धर्मेंद्र भदौरिया के घर-ऑफिस पर सर्चिंग
– 75 लाख कैश, ढाई किलो सोना, विदेशी मुद्रा मिली
– करोड़ की नौकरी, 8 करोड़ की कमाई!
-रिटायर्ड अफसर बना फिल्म प्रोड्यूसर, ‘ब्लॉकबस्टर’ निकली संपत्ति

इंदौर/ग्वालियर । मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के इंदौर और ग्वालियर स्थित आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई गोपनीय शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे। प्रारंभिक जांच में ही करीब 8 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और निवेश के दस्तावेज सामने आए हैं, जबकि अधिकारी की वैध आय मात्र 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
लोकायुक्त टीम ने इंदौर के कैलाश कुंज, बिजनेस स्काई पार्क, अवि ग्रीन और काउंटी वॉक कॉलोनी, तथा ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में छापे मारे। तलाशी में 1.5 किलो सोने की बार, 1 किलो गहने, 4 किलो चांदी, ₹75 लाख नकद, महंगी घड़ियां, परफ्यूम, रिवॉल्वर, रायफल और 5,000 यूरो बरामद हुए। इसके अलावा दो फ्लैट, निर्माणाधीन बंगला और कृषि भूमि के दस्तावेज भी मिले।
जांच में यह भी सामने आया है कि भदौरिया ने अपने बेटे सूर्यांश और बेटी अपूर्वा के जरिए फिल्म प्रोडक्शन में निवेश किया था। वहीं, गुजरात में सक्रिय उनके समधी ए.के. सिंह का नाम अवैध शराब कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। भदौरिया वर्ष 1987 में आबकारी विभाग में भर्ती हुए थे और अगस्त 2025 में रिटायर हुए। 2020 में शराब ठेका नीलामी में लापरवाही के आरोप में वे निलंबित भी हो चुके हैं। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार, अब तक मिली संपत्ति भदौरिया की वैध आय से कई गुना अधिक है और जांच जारी है। यह मामला आय से 300% अधिक संपत्ति का है, जिसका आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है।
– छापेमारी के दौरान लोकायुक्त टीम को भारी मात्रा में नकदी, गहने, विदेशी मुद्रा और महंगी वस्तुएं मिलीं —
– 1.5 किलो सोने की बार
– 1 किलो सोने के गहने
– 4 किलो चांदी के जेवरात
– 75 लाख नकद
– महंगी घड़ियां, परफ्यूम और साड़ियां
– एक रिवॉल्वर और एक रायफल
– 500 यूरो के 10 नोट (कुल 5,000 यूरो, कीमत लगभग ₹4.5 लाख)
– दो फ्लैट, एक निर्माणाधीन बंगला और कई बीघा कृषि भूमि एवं विभिन्न बैंकों में पांच लॉकर और कई खाते भी पाए गए हैं।

×
Date : 15 October 2025 Posted By : EDITOR
मध्य प्रदेश में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
News Image

- आबकारी विभाग का गोल्डन’ अफसर
- इंदौर-ग्वालियर में धर्मेंद्र भदौरिया के घर-ऑफिस पर सर्चिंग
- 75 लाख कैश, ढाई किलो सोना, विदेशी मुद्रा मिली
- करोड़ की नौकरी, 8 करोड़ की कमाई!
-रिटायर्ड अफसर बना फिल्म प्रोड्यूसर, ‘ब्लॉकबस्टर’ निकली संपत्ति

इंदौर/ग्वालियर । मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के इंदौर और ग्वालियर स्थित आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई गोपनीय शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगे थे। प्रारंभिक जांच में ही करीब 8 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति और निवेश के दस्तावेज सामने आए हैं, जबकि अधिकारी की वैध आय मात्र 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
लोकायुक्त टीम ने इंदौर के कैलाश कुंज, बिजनेस स्काई पार्क, अवि ग्रीन और काउंटी वॉक कॉलोनी, तथा ग्वालियर के इंद्रमणि नगर में छापे मारे। तलाशी में 1.5 किलो सोने की बार, 1 किलो गहने, 4 किलो चांदी, ₹75 लाख नकद, महंगी घड़ियां, परफ्यूम, रिवॉल्वर, रायफल और 5,000 यूरो बरामद हुए। इसके अलावा दो फ्लैट, निर्माणाधीन बंगला और कृषि भूमि के दस्तावेज भी मिले।
जांच में यह भी सामने आया है कि भदौरिया ने अपने बेटे सूर्यांश और बेटी अपूर्वा के जरिए फिल्म प्रोडक्शन में निवेश किया था। वहीं, गुजरात में सक्रिय उनके समधी ए.के. सिंह का नाम अवैध शराब कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। भदौरिया वर्ष 1987 में आबकारी विभाग में भर्ती हुए थे और अगस्त 2025 में रिटायर हुए। 2020 में शराब ठेका नीलामी में लापरवाही के आरोप में वे निलंबित भी हो चुके हैं। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के अनुसार, अब तक मिली संपत्ति भदौरिया की वैध आय से कई गुना अधिक है और जांच जारी है। यह मामला आय से 300% अधिक संपत्ति का है, जिसका आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है।
- छापेमारी के दौरान लोकायुक्त टीम को भारी मात्रा में नकदी, गहने, विदेशी मुद्रा और महंगी वस्तुएं मिलीं —
- 1.5 किलो सोने की बार
- 1 किलो सोने के गहने
- 4 किलो चांदी के जेवरात
- 75 लाख नकद
- महंगी घड़ियां, परफ्यूम और साड़ियां
- एक रिवॉल्वर और एक रायफल
- 500 यूरो के 10 नोट (कुल 5,000 यूरो, कीमत लगभग ₹4.5 लाख)
- दो फ्लैट, एक निर्माणाधीन बंगला और कई बीघा कृषि भूमि एवं विभिन्न बैंकों में पांच लॉकर और कई खाते भी पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]