A 6.3 magnitude earthquake struck northern Afghanistan

अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, 7 की मौत, कई घायल

सैकड़ों लोग मारे जाने और कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका

काबुल । अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके आए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक 6.3 तीव्रता का यह शक्तिशाली भूकंप मजार-ए-शरीफ शहर और खुल्म कस्बे के पास, जमीन के करीब 28 किलोमीटर नीचे आया। स्थानीय समयानुसार यह भूकंप रविवार-सोमवार रात करीब 1 बजे महसूस किया गया, जिसने पूरे बाल्ख प्रांत और उसके आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर आ गए। मजार-ए-शरीफ, जो उत्तरी अफगानिस्तान का एक प्रमुख और घनी आबादी वाला शहर है, भूकंप के केंद्र से ज्यादा दूर नहीं था।
यूएसजीएस के मुताबिक इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई गई है। इस भूकंप के झटके दिल्ली तक महसूस किए गए। सुबह 2 बजे के करीब यहां झटका लगा, जिस कारण देर रात लोगों में दहशत फैल गई। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि ‘देश के कई प्रांत एक बार फिर से रात करीब 1 बजे के आसपास तेज़ भूकंप से हिल गया।
झटके न सिर्फ अफगानिस्तान तक सीमित रहे, बल्कि ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। चारों पड़ोसी देशों में लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ इलाकों में बिजली भी चली गई। यूएसजीएस के ‘पेगर सिस्टम’ ने इस भूकंप के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है यानी जनहानि और आर्थिक नुकसान दोनों की संभावना ज्यादा है। संस्था ने कहा है कि ‘महत्वपूर्ण क्षति और बड़ी संख्या में हताहतों की संभावना है, यह एक क्षेत्रीय आपदा साबित हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मजार-ए-शरीफ की निवासी जो एक पूर्व शिक्षिका हैं, उन्होंने बताया कि वह और उनका परिवार डर के मारे जाग गए। बच्चे रोते हुए नीचे भागे। उनकी जिंदगी में उन्होंने इतना तेज भूकंप पहले कभी नहीं महसूस किया था। उनके घर की दीवारों में दरारें आ गईं और कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने कहा कि शुक्र है कि उनका घर कंक्रीट का बना है, लेकिन वह सोचती हैं कि शहर के बाहरी इलाकों में बने मिट्टी के घर शायद इस झटके में टिक नहीं पाए होंगे।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान पिछले कुछ महीनों से लगातार भूकंपीय गतिविधियों की चपेट में है। अगस्त में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 800 लोग मारे गए थे और करीब 2,800 घायल हुए थे। अक्टूबर 2023 में भी पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]