Tejashwi said – Under the Mai-Behan Yojana, women will be

तेजस्वी बोले- माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को एकमुश्त 30 हजार रुपए देंगे

– बिहार को रोजगार, शिक्षा और सम्मान की दिशा में ले जाएंगे
– सरकार बनी तो तबादले होंगे 70 किमी दायरे में

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (4 नवंबर) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई-बहिन योजना” के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एकमुश्त दी जाएगी। यह राशि 14 जनवरी 2026 को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।
राजद की इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है। तेजस्वी ने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित होगी। जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइजर को स्थायी किया जाएगा और उन्हें हर महीने 2,000 रुपए का मानदेय मिलेगा।” उन्होंने साथ ही कहा कि कर्मचारियों के तबादले अब 70 किलोमीटर के दायरे में ही होंगे, ताकि उन्हें कार्यस्थल तक आने-जाने में आसानी हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजस्वी यादव सहरसा और मधेपुरा जिले के दौरे पर गए, जहां उन्होंने कुल पांच जनसभाओं को संबोधित किया। सहरसा में तीन और मधेपुरा में दो। सहरसा के सौर बाजार, कहरा और नवहट्टा में हुई सभाओं में उन्होंने भारी भीड़ के बीच कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, और किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। सौर बाजार में उन्होंने राष्ट्रीय इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के समर्थन में वोट मांगे और उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। नवहट्टा की सभा में तेजस्वी ने राजद उम्मीदवार गौतम कृष्ण के पक्ष में मतदान की अपील की। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी नीतियां गरीब, मजदूर, महिला और किसान केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि “हम वादे नहीं, भरोसा दे रहे हैं, बिहार को रोजगार, शिक्षा और सम्मान की दिशा में ले जाएंगे।”

×
Date : 05 November 2025 Posted By : EDITOR
तेजस्वी बोले- माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को एकमुश्त 30 हजार रुपए देंगे
News Image

तेजस्वी बोले- माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को एकमुश्त 30 हजार रुपए देंगे

- बिहार को रोजगार, शिक्षा और सम्मान की दिशा में ले जाएंगे
- सरकार बनी तो तबादले होंगे 70 किमी दायरे में

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार (4 नवंबर) को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर “माई-बहिन योजना” के तहत महिलाओं को एक साल की पूरी राशि 30 हजार रुपए एकमुश्त दी जाएगी। यह राशि 14 जनवरी 2026 को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।
राजद की इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया गया है। तेजस्वी ने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित होगी। जीविका दीदी कम्युनिटी मोबिलाइजर को स्थायी किया जाएगा और उन्हें हर महीने 2,000 रुपए का मानदेय मिलेगा।” उन्होंने साथ ही कहा कि कर्मचारियों के तबादले अब 70 किलोमीटर के दायरे में ही होंगे, ताकि उन्हें कार्यस्थल तक आने-जाने में आसानी हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तेजस्वी यादव सहरसा और मधेपुरा जिले के दौरे पर गए, जहां उन्होंने कुल पांच जनसभाओं को संबोधित किया। सहरसा में तीन और मधेपुरा में दो। सहरसा के सौर बाजार, कहरा और नवहट्टा में हुई सभाओं में उन्होंने भारी भीड़ के बीच कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी, और किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। सौर बाजार में उन्होंने राष्ट्रीय इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता के समर्थन में वोट मांगे और उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। नवहट्टा की सभा में तेजस्वी ने राजद उम्मीदवार गौतम कृष्ण के पक्ष में मतदान की अपील की। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी नीतियां गरीब, मजदूर, महिला और किसान केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि “हम वादे नहीं, भरोसा दे रहे हैं, बिहार को रोजगार, शिक्षा और सम्मान की दिशा में ले जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]