Haris Rauf banned for two matches by ICC

आईसीसी ने हारिस रऊफ पर 2 मैच का बैन लगाया, सूर्या की फीस में 30% कटौती

– एशिया कप मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था

दुबई । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी ) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। रऊफ ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था। अब वे 4 और 6 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे।
आईसीसी की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई की गई है। सूर्या की मैच फीस का 30% काटा गया, क्योंकि उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।
मैच के दौरान रऊफ भारतीय फैंस के ‘कोहली को याद करो’ नारों से भड़क गए थे। कोहली ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में रऊफ की गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़े थे। इसी के बाद रऊफ ने आक्रोश में विमानों को गिराने जैसा इशारा किया था, जिसे पाकिस्तान ने “ऑपरेशन सिंदूर” से जोड़ने की कोशिश की थी। मैच के बाद बीसीसीआई ने रऊफ और फरहान के खिलाफ शिकायत की थी, जबकि पीसीबी ने सूर्या के खिलाफ। इसी मैच के बाद भारत ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, जिसके बाद अब तक ट्रॉफी भारत को नहीं मिली है।

×
Date : 05 November 2025 Posted By : EDITOR
आईसीसी ने हारिस रऊफ पर 2 मैच का बैन लगाया, सूर्या की फीस में 30% कटौती
News Image

आईसीसी ने हारिस रऊफ पर 2 मैच का बैन लगाया, सूर्या की फीस में 30% कटौती

- एशिया कप मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था

दुबई । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी ) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर दो वनडे मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। रऊफ ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ खेले गए एशिया कप सुपर-4 मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था। अब वे 4 और 6 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में नहीं खेल सकेंगे।
आईसीसी की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई की गई है। सूर्या की मैच फीस का 30% काटा गया, क्योंकि उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।
मैच के दौरान रऊफ भारतीय फैंस के ‘कोहली को याद करो’ नारों से भड़क गए थे। कोहली ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में रऊफ की गेंदों पर दो लगातार छक्के जड़े थे। इसी के बाद रऊफ ने आक्रोश में विमानों को गिराने जैसा इशारा किया था, जिसे पाकिस्तान ने “ऑपरेशन सिंदूर” से जोड़ने की कोशिश की थी। मैच के बाद बीसीसीआई ने रऊफ और फरहान के खिलाफ शिकायत की थी, जबकि पीसीबी ने सूर्या के खिलाफ। इसी मैच के बाद भारत ने एसीसी चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था, जिसके बाद अब तक ट्रॉफी भारत को नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]