Third ODI - India defeated South Africa by 9 wickets Won the

तीसरा वनडे-भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया:  सीरीज 2-1 से जीती

तीसरा वनडे-भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया:  सीरीज 2-1 से जीती

भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हराकर सीरीज जीती, यशस्वी का शतक, रोहित-विराट की फिफ्टी

UNN: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। डॉ YS राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मेहमान टीम के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन बनाकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। 271 रन के टारगेट के सामने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी दूसरी फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]