Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna has won the trophy

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी,  रनरअप रहीं फरहाना भट्ट

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी,  रनरअप रहीं फरहाना भट्ट

Mumbai:बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीत ली है. उन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये मिले. उन्हें फरहाना भट्ट ने कड़ी टक्कर दी. टेलीविजन का मशहूर चेहरा गौरव खन्ना ने रियलिटी शो में खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपने शांत स्वभाव से फिनाले में अपनी जगह पक्की की. उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे गौरव खन्ना ने 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में कदम रखा था. वे पहली बार टेलीविजन शो ‘भाभी’ में दिखाई दिए थे. वे बाद में ‘जीवन साथी – हमसफर जिंदगी के’, ‘सीआईडी’, ‘तेरे बिन’ और ‘प्रेम या पहेली – चंद्रकांता’ जैसे शोज से मशहूर हुए.
रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहे. शुरू में गौरव खन्ना के साथ-साथ अमाल मलिक को ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आखिरी कुछ हफ्तों में दूसरे कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी में अपनी दावेदारी मजबूत की. बसीर अली, शहबाज बदेशा और जीशान कादरी चाहते थे कि अमाल मलिक बिग बॉस की ट्रॉफी उठाएं, लेकिन वह टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाए. प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना बिना ज्यादा शोर-शराबे के टॉप 3 में जगह बनाने में सफल रहे.
गौरव खन्ना शुरुआती हफ्तों में बाकी कंटेस्टेंट से पीछे नजर आए, लेकिन धीरे-धीरे उनके खेल में बड़ा सुधार आया. वे आखिर में बाकी कंटेस्टेंट से आगे निकल गए. बिग बॉस 19 के फिनाले में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मै तेरा तू मेरी’ का प्रमोशन किया जो क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. उन्होंने घरवालों के साथ टास्क खेला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“If I Feel I Have Not Got Her Blessings, The Show Doesn’t Work”: Shaan Opens Up About His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Shaan Speaks on Faith, Rituals, and Remembering His Late Mother on Komal Nahta’s Game Changers: The Music Series Mumbai :  Komal Nahta, […]

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]