Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna has won the trophy

Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी,  रनरअप रहीं फरहाना भट्ट

Mumbai: ‘बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीत ली है. उन्हें इनाम के तौर पर 50 लाख रुपये मिले. उन्हें फरहाना भट्ट ने कड़ी टक्कर दी. टेलीविजन का मशहूर चेहरा गौरव खन्ना ने रियलिटी शो में खूब सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपने शांत स्वभाव से फिनाले में अपनी जगह पक्की की. उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे गौरव खन्ना ने 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में कदम रखा था. वे पहली बार टेलीविजन शो ‘भाभी’ में दिखाई दिए थे. वे बाद में ‘जीवन साथी – हमसफर जिंदगी के’, ‘सीआईडी’, ‘तेरे बिन’ और ‘प्रेम या पहेली – चंद्रकांता’ जैसे शोज से मशहूर हुए.
रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और तान्या मित्तल टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहे. शुरू में गौरव खन्ना के साथ-साथ अमाल मलिक को ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आखिरी कुछ हफ्तों में दूसरे कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी में अपनी दावेदारी मजबूत की. बसीर अली, शहबाज बदेशा और जीशान कादरी चाहते थे कि अमाल मलिक बिग बॉस की ट्रॉफी उठाएं, लेकिन वह टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाए. प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना बिना ज्यादा शोर-शराबे के टॉप 3 में जगह बनाने में सफल रहे.
गौरव खन्ना शुरुआती हफ्तों में बाकी कंटेस्टेंट से पीछे नजर आए, लेकिन धीरे-धीरे उनके खेल में बड़ा सुधार आया. वे आखिर में बाकी कंटेस्टेंट से आगे निकल गए. बिग बॉस 19 के फिनाले में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मै तेरा तू मेरी’ का प्रमोशन किया जो क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. उन्होंने घरवालों के साथ टास्क खेला.

×
Date : 08 December 2025 Posted By : EDITOR
Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ने जीती ट्रॉफी,  रनरअप रहीं फरहाना भट्ट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]