IAS Kshitij Singhal : आईएएस क्षितिज सिंघल बने इंदौर के नए निगमायुक्त
IAS Kshitij Singhal : आईएएस क्षितिज सिंघल बने इंदौर के नए निगमायुक्त
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के लिए साल 2026 की शुरुआत बड़ी त्रासदी और प्रशासनिक उथल-पुथल के साथ हुई है. शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण हुई 16 मौतों और सैकड़ों लोगों के अस्पताल पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के आयुक्त दिलीप यादव को तत्काल प्रभाव से हटाकर 2014 बैच के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल को नया निगमायुक्त नियुक्त किया है.नियुक्ति से पूर्व श्री क्षितिज सिंगल एम.डी., एम.पी. सेंट्रल ज़ोन इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, भोपाल के पद पर पदस्थ थे। प्रशासनिक और प्रबंधन के क्षेत्र में उनका अनुभव रहा है।
क्षितिज सिंघल: 2014 बैच के IAS, UPSC में 83वीं रैंक
क्षितिज सिंघल 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2013 में देशभर में 83वीं रैंक हासिल की थी. राजस्थान के मूल निवासी क्षितिज सिंघल ने अपनी उच्च रैंक के साथ प्रशासनिक सेवा में मजबूत शुरुआत की.
शहर में हाल के दिनों में सामने आए जल संकट और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के बीच नए आयुक्त की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि श्री सिंगल के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगा।
क्षितिज सिंघल सिवनी सहित कई जिलों में कलेक्टर रह चुके
2014 बैच के आइएएस क्षितिज सिंघल सिवनी सहित कई जिलों में कलेक्टर-सीईओ रह चुके हैं। वे उज्जैन नगर निगम के आयुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। आईएएस सिंघल की पत्नी शीतला पटले भी आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि इंदौर नगर निगम में शुक्रवार को ही 3 आईएएस अधिकारियों आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक की अपर आयुक्त के रूप में नियुक्ति की गई।
