इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लोगों की मौत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्टी ने की न्यायिक जांच की मांग - Update Now News

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लोगों की मौत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्टी ने की न्यायिक जांच की मांग

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लोगों की मौत पर गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्टी ने की न्यायिक जांच की मांग

Indore : कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण लोगों की मौत को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर रविवार को तीखा निशाना साधते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए इस मामले की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए. गौरतलब है कि प्रशासन ने शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने गृहनगर इंदौर में पेयजल त्रासदी को लेकर पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जनता ने अपना वोट देकर भाजपा को इंदौर की लोकसभा सीट, सभी नौ विधानसभा सीटों और नगर निगम के चुनाव जितवाए, लेकिन भाजपा की सरकार ने इसके बदले जनता को दूषित पेयजल त्रासदी दी.
“मौतें जनता के उस वोट की हत्या”
पटवारी ने देश के सबसे स्वच्छ शहर में पेयजल त्रासदी से 16 लोगों की मौत का दावा करते हुए कहा कि ये मौतें जनता के उस वोट की हत्या है, जो उसने पिछले चुनावों में भाजपा को दिया था. उन्होंने कहा कि दूषित पेयजल से लोगों की मौत के मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए और इसके आधार पर दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
विजयवर्गीय से फौरन इस्तीफा लें सीएम
दूषित पेयजल के कारण फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से लोगों की मौत के कारण सुर्खियों में आया भागीरथपुरा इलाका राज्य के नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र ‘इंदौर-1’ में आता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि पेयजल त्रासदी के मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव को विजयवर्गीय से फौरन इस्तीफा लेना चाहिए और शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव व नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
मांगे नहीं मानी गई तो होगा आन्दोलन
पटवारी ने चेतावनी दी है कि अगर ये मांगें नहीं मानी गईं, तो कांग्रेस 11 जनवरी को शहर में बड़ा आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, दूषित पेयजल त्रासदी को लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगी. पटवारी ने दावा किया कि भागीरथपुरा के लोग पिछले आठ महीने से शिकायत कर रहे थे कि नगर निगम के नल कनेक्शन से दूषित पानी आ रहा है, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमेरिकी में सुंदर पिचाई के खिलाफ लगे नारे, भाषण के बीच छात्रों ने किया वॉकआउट छात्र इजराइली सरकार के साथ गूगल के कॉन्ट्रेक्ट का कर रहे थे विरोध वाशिंगटन । अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कार्यक्रम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई अपना भाषण शुरू करने वाले थे कि […]

राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजधानी ब्रातिस्लावा में रोटी और नमक से हुआ पीएम मोदी का स्वागत फ्रांस के बाद स्लोवाकिया पहुंचे प्रधानमंत्री ब्रातिस्लावा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का अपना सफल दौरा पूरा करने के बाद अब स्लोवाकिया पहुंच गए हैं। स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भारतीय प्रधानमंत्री का बेहद भव्य और शानदार स्वागत […]