ChatGPT will soon be testing advertisements

चेटजीपीटी पर जल्द होगी विज्ञापनों की टेस्टिंग

चेटजीपीटी पर जल्द होगी विज्ञापनों की टेस्टिंग

नई दिल्ली । चेटजीपीटी जल्द ही एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाला है। आने वाले हफ्तों में चेटजीपीटी पर विज्ञापनों की टेस्टिंग शुरू की जाएगी। यह पहली बार होगा जब इस लोकप्रिय एआई चैटबॉट में यूज़र्स को विज्ञापन देखने को मिलेंगे। शुरुआत में यह टेस्ट केवल अमेरिका के यूज़र्स के लिए सीमित रहेगा, जबकि भविष्य में इसे अन्य देशों में भी लागू किया जा सकता है। ओपनएआई के अनुसार, शुरुआती चरण में चेटजीपीटी के फ्री और गो प्लान इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स को ही विज्ञापन दिखाए जाएंगे। वहीं प्लस, प्रो, इंटरप्राइस और बिजनेस जैसे पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पूरी तरह ऐड-फ्री बने रहेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि जो यूज़र भुगतान कर रहे हैं, उनके अनुभव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। ओपनएआई ने यह भी साफ किया है कि विज्ञापनों का चेटजीपीटी के जवाबों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एआई द्वारा दिए जाने वाले उत्तर पूरी तरह स्वतंत्र रहेंगे और किसी भी विज्ञापनदाता या स्पॉन्सर से प्रभावित नहीं होंगे। विज्ञापन चैट के मुख्य जवाबों से अलग दिखाई देंगे और उन पर साफ तौर पर ‘एड’ या ‘स्पॉसोर्ड’ का लेबल लगा होगा, ताकि यूज़र आसानी से अंतर समझ सकें। कंपनी ने यूज़र प्राइवेसी को लेकर भी आश्वासन दिया है।
ओपनएआई का कहना है कि विज्ञापनदाताओं के साथ किसी भी तरह की पर्सनल बातचीत या कन्वर्सेशनल डेटा शेयर नहीं किया जाएगा। विज्ञापनों के लिए केवल सीमित और गैर-व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यूज़र्स को पर्सनलाइज़्ड विज्ञापन बंद करने और ऐड टारगेटिंग से जुड़ा डेटा क्लियर करने का विकल्प भी मिलेगा। ओपनएआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य चेटजीपीटी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में बदलना नहीं है। यूज़र्स को ऐप में ज्यादा समय तक रोकने के लिए जवाबों को जानबूझकर लंबा या भ्रामक नहीं बनाया जाएगा। फोकस हमेशा सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देने पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

मैटरनिटी हेल्थकेयर की लागत बढ़ने के साथ महिलाओं के हेल्थ क्लेम में हुई ज़बरदस्त बढ़ोतरी, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने बताया इस बढ़ोतरी में 20-40 वर्ष की महिलाओं का सबसे ज़्यादा योगदान है

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैटरनिटी हेल्थकेयर की लागत बढ़ने के साथ महिलाओं के हेल्थ क्लेम में हुई ज़बरदस्त बढ़ोतरी, केयर हेल्थ इंश्योरेन्स ने बताया इस बढ़ोतरी में 20-40 वर्ष की महिलाओं का सबसे ज़्यादा योगदान है नई दिल्ली : भारत में मैटरनिटी हेल्थकेयर के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है, आज बड़ी संख्या […]