Seven demands made by MP Lalwani included in the budget

Budget 2026: सांसद शंकर लालवानी के 12 में से 7 सुझावों को बजट में स्वीकृति

Budget 2026: सांसद शंकर लालवानी के 12 में से 7 सुझावों को बजट में स्वीकृति

इंदौर के एक्सपर्टस और प्रबुद्धजनों ने दिए थे सुझाव

इंदौर। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए आम बजट में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी द्वारा आम नागरिकों, व्यापारियों, उद्योग संगठनों और विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों को बड़ी मान्यता मिली है। सांसद द्वारा बजट से पूर्व केंद्र सरकार को दिए गए 12 आर्थिक सुझावों में से 7 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है।
बजट से पहले सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर में उद्योग संगठनों, टरटए उद्यमियों, निर्यातकों, व्यापार संघों, किसानों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श बैठकें आयोजित की थीं। इन बैठकों से सामने आए व्यावहारिक सुझावों को संकलित कर उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिन्हें अब राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाया गया है।
इन प्रमुख क्षेत्रों में मिले सुझावों को बजट में स्थान
बजट में जिन सुझावों को स्वीकार किया गया, उनमें प्रमुख रूप से निर्यात प्रक्रिया का पूर्ण डिजिटलीकरण, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक निवेश, टरटए सेक्टर के लिए विशेष ग्रोथ फंड की स्थापना, टरटए को तकनीकी और वित्तीय सहयोग, अनुपालन प्रक्रियाओं का सरलीकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं कर प्रणाली में डिजिटल सुधार और एआई आधारित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सहायता प्रणाली शामिल हैं।
इन सुधारों के माध्यम से निर्यातकों को कम समय में क्लीयरेंस, कम कागजी कार्रवाई और आॅनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं टरटए सेक्टर को विकास पूंजी, तकनीकी उन्नयन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए मजबूती मिलेगी। सरकार द्वारा अनुपालन बोझ कम करने और कर प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए भी अहम कदम उठाए गए हैं।
आम लोगों की भागीदारी से बनी नीति
इस पूरे प्रयास की खास बात यह रही कि ये सुझाव किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि इंदौर के आम नागरिकों, व्यापारियों और विशेषज्ञों के साथ संवाद से सामने आए।
सांसद शंकर लालवानी का वक्तव्य –  इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा.. इस अद्भुत बजट के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। यह 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। पूरी दुनिया में हालात चुनौतीपूर्ण हैं, ऐसे समय में यह बजट भारत के गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के सपनों को साकार करने वाला है।
इंदौर के प्रबुद्ध नागरिकों और विशेषज्ञों से प्राप्त 12 में से 7 सुझावों को बजट में शामिल करने के लिए मैं माननीय वित्त मंत्री जी का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं।
व्यापार और रोजगार को मिलेगा नया बल
इन सुधारों से देश का व्यापार तंत्र अधिक आधुनिक, डिजिटल और मजबूत बनेगा। टरटए सेक्टर को नई गति मिलेगी, निर्यात प्रक्रिया तेज और सरल होगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Industry Icons and Dhurandhar Stars Gather for the Warm Launch of Jayati Bhatia’s YouTube Food Show

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Industry Icons and “Dhurandhar” Stars Gather for the Warm Launch of Jayati Bhatia’s YouTube Food Show Mumbai: Shreenathji Media Works (Kaushik Thakkar and Janvi Doshi), in association with acclaimed actress Jayati Bhatia, hosted an intimate and vibrant evening to celebrate the launch of the much-awaited “Chatori Jayati – The FooChat […]

MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश 11.6 प्रतिशत विकास दर से कर रहा प्रगति जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हमारे पास पर्याप्त धनराशि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा, जनता पसंद कर रही है सरकार के काम अब तक […]