Indore Press Club President Deepak Kardam Media Series

INDORE – Media Series Season 15 : मीडिया सीरीज सीजन 15 का समापन

INDORE – Media Series Season 15 : मीडिया सीरीज सीजन 15 का समापन

प्रभात किरण ने दी भास्कर डिजिटल को करारी शिकस्त

इन्दौर। मीडिया सीरीज सीजन 15 के चार दिवसीय क्रिकेट टूनार्मेंट में आज प्रभात किरण ने भास्कर डिजिटल को करारी शिकस्त दी। प्रभात किरण ने पहले खेलते हुए 143 का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भास्कर डिजिटल मात्र 76 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह प्रभात किरण ने मीडिया सीरीज 15 पर अपना कब्जा किया। मैन आॅफ द सीरीज भी प्रभात किरण के परीक्षित यादव के नाम रही। प्रभात किरण ने छठी बार मीडिया सीरीज जीतकर कीर्तिमान कायम किया है। फाइनल मैच के साथ ही आज चार दिवसीय क्रिकेट टूनार्मेंट का समापन हो गया। चार दिनों के रोमांचकारी आयोजन में शहर के राजनेता, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने शामिल होकर प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
टूनार्मेंट के आयोजक एवं इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि फाइनल मैच डीबी डिजिटल एवं प्रभात किरण के बीच खेला गया, जिसमें प्रभात किरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। डीबी डिजिटल ने 143 रन के जवाब में मात्र 76 रन ही बना पाई। इस तरह प्रभात किरण ने 67 के बड़े अंतर जीत दर्ज कर मीडिया सीरीज 15 अपने नाम की। विजेता टीम को 21 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन आॅफ द सीरीज में परीक्षित यादव को वाशिंग मशीन उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत:दिल्ली को 8 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत:दिल्ली को 8 विकेट से हराया UNN: IPL 2026, DC vs KKR Cricket Match Live Scorecard: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया और जीत का चौका लगाया। केकेआर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी और […]

कटनी बनेगा माइनिंग कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कटनी बनेगा माइनिंग कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षित रोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय मॉडल भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का कटनी जिला देश के महत्वपूर्ण खनिज एवं औद्योगिक केंद्रों […]