COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में सेना ने संभाला मोर्चा, CDS बिपिन रावत ने की PMसे की मुलाकात - Update Now News

COVID-19: कोरोना के खिलाफ जंग में सेना ने संभाला मोर्चा, CDS बिपिन रावत ने की PMसे की मुलाकात

 

नई दिल्ली। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है। हर दिन देश में कोरोना के नए मामलों का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में अब भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General bipin rawat) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी दी। PMO ने बताया कि, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा की जा रही तैयारियों और ऑपरेशन की समीक्षा की। इस दौरान बिपिन रावत ने पीएम मोदी से मिलकर बताया कि पिछले 2 साल में सेना से रिटायर हुए सभी मेडिकलकर्मियों को या फिर वीआरएस लेकर गए हैं उन्हें एक बार फिर से कोविड से लड़ने के लिए उनके घरों के नजदीक में सेवाओं के लिए बुलाया जा रहा है। सीडीएस रावत ने ये भी बताया कि सेना के सभी संस्थानों में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलिंडर कोविड अस्पतालों को दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]