India's biggest win in T20 World Cup

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 10वीं जीत. यह मैच शुरुआत से ही टक्कर का नहीं था. और भारत ने एकतरफा अंदाज में इस मैच को जीत लिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. 110 के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की शुरुआत तो अच्छी रही थी. लेकिन फिर वरुण आए और वरुण छाए. नामीबिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 18.2 ओवर में ही ऑल-आउट हुई. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3, हार्दिक और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके. ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के तूफानी अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने जारी टी20 वर्ल्ड कप में नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को संजू और ईशान ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. संजू 22 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन फिर ईशान का तूफान आया. ईशान ने सिर्फ 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]