Shakira to return to India after 19 years, live concert Mumbai-Delhi

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

19 साल बाद भारत लौटेंगी शकीरा, मुंबई-दिल्ली में होगा लाइव कॉन्सर्ट, फैंस उत्साहित

मुंबई । करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं। 19 साल बाद उनकी वापसी को लेकर देशभर के म्यूजिक लवर्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई और 15 अप्रैल को दिल्ली में धमाकेदार कॉन्सर्ट करेंगी। यह पहली बार है जब उनका भारत दौरा दो बड़े शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में मुंबई में अपने ओएफटी ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान परफॉर्म किया था। अब लगभग 19 साल बाद भारतीय फैंस को उनकी लाइव प्रस्तुति देखने का मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि दोनों शहरों में होने वाले कॉन्सर्ट हाउसफुल रहेंगे। शकीरा अपनी हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस, शानदार डांस मूव्स और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती हैं। भारत वापसी को लेकर शकीरा ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों के सामने परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास अनुभव रहा है। इस बार वह ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट’ के जरिए बच्चों के पोषण और बेहतर भविष्य का संदेश भी देंगी। यहां बताते चलें कि अपने तीन दशकों से अधिक लंबे करियर में शकीरा ने वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान बनाई है। हिप्स डॉन्ट लाय, व्हेनएवर, व्हेयरएवर, वाका-वाका, शी वॉल्फ और ला टोरटूरा जैसे गीतों ने उन्हें दुनियाभर में लोकप्रिय बनाया। भारत में उनकी वापसी को म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी घटना माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश प्रदेश का समृद्ध किसान ही विकसित भारत के निर्माण में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव “किसान कल्याण वर्ष” में मध्यप्रदेश को कृषि के क्षेत्र में ले जाएंगे नई ऊंचाइयों तक सच्चा वादा और पक्का काम, यही हमारी सरकार […]

Blush, Glow, Repeat Bollywood’s Favourite Eye-Cheek Makeup Trend

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Blush, Glow, Repeat Bollywood’s Favourite Eye-Cheek Makeup Trend Blush, Glow, Repeat! Bollywood’s Favourite Eye-Cheek Makeup Trend – From Kiara Advani, Tamannaah Bhatia to Bhumi Satish Pednekkar Bhumi Satish Pednekkar, Tamannaah Bhatia to Janhvi Kapoor: Bollywood Divas Serving Trending Eye-Cheek Makeup Look Mumbai: Gone are the days when loud makeup was […]