Mamata vs. Suvendu Adhikari in the Bengal Elections

बंगाल चुनाव में ममता बनाम शुभेंदु अधिकारी

बंगाल चुनाव में ममता बनाम शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी की ओर से नंदीग्राम सीट से भी उतारा गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा चुनावी मुकाबला होना तय हो चुका है। भाजपा ने बंगाल में 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम सीट से उतारा गया है, जहां से उन्होंने पिछली बार ममता बनर्जी को हराया था। इसके अलावा भबानीपुर से भी वह मुकाबले में उतरे हैं, जहां से फिलहाल ममता विधायक हैं। अब टीएमसी की ओर से ममता बनर्जी ने भी ऐलान किया हैं कि वें खुद भबानीपुर से ही उतरेंगी। इस तरह साफ हो गया है कि पिछली बार नंदीग्राम वाली स्थिति भबानीपुर में होगी।
नंदीग्राम से ममता के शुभेंदु अधिकारी के मुकाबले हराने काफी चर्चा हुई थी। बताया जा रहा हैं कि इस बार भबानीपुर में हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। ममता ने कहा कि हम राज्य में 226 सीटें जीतकर लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी करने वाले है। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी तीखा हमला बोला है। दीदी ने कहा कि ईद से ठीक पहले बड़े-बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर चुनाव आयोग कर रहा है। ऐसा लगता है कि बंगाल चुनाव से पहले राज्य में दंगे करने की तैयारी है।
ममता ने कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ये सबकुछ कर रहा है। यदि राज्य में कोई भी अप्रिय घटना होती हैं, तब उसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और भाजपा की होगी। उन्होंने कहा कि पूरा खेल चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कर रहा है। इस तरह ममता बनर्जी ने संकेत दे दिए हैं कि वह चुनाव आयोग पर भी सीधे निशाना साधेंगी। पहले ही वह एसआईआर को लेकर इलेक्शन कमिशन को टारगेट करती रही हैं। बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]