Crowds Gather at Indore Petrol Pumps; Administration Assures:

इंदौर के पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, प्रशासन बोला-ईंधन पर्याप्त; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Indore: इंदौर के कई पेट्रोल पंपों पर मंगलवार रात को अचानक लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि पेट्रोल की तकलीफ आने की बात सुनी तो वे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंच गए। इधर, प्रशासन का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इन दिनों पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर कई चचाएं चल रही है। ऐसे में लोग भी पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर असमंजस में है। मंगलवार रात को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कोई अपनी गाड़ी की टंकी फूल कराने पहुंच गया तो कोई अपनी सुविधा के हिसाब से पेट्रोल भरवाने।
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल.मारू ने बताया कि जिले के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

×
Date : 25 March 2026 Posted By : EDITOR
इंदौर के पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, प्रशासन बोला-ईंधन पर्याप्त; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले

📰 Generate e-Paper Clip MP: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अफसरों के तबादले, 11 जिलों के कलेक्टर बदले मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखबीर सिंह, भारत यादव को जनसंपर्क सचिव की जिम्मेदारी; जबलपुर समेत 11 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए राज्य सरकार ने […]

इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू

📰 Generate e-Paper Clip इंदौर में एमपी एमएसएमई कैपिटल कनेक्ट में 200 से अधिक उद्यमियों की सहभागिता; एमपीएलयूएन ने बीएसई और आईसीएआई के साथ किए एमओयू बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग में उद्यमों ने दिखाई रुचि; आईपीओ की तैयारी, वित्तीय अनुशासन एवं विकास पूंजी पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन इंदौर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम […]