शादी के 27 साल बाद अलग हुए Bill Gates और Melinda, कहा- अब आगे नहीं बढ़ सकते - Update Now News

शादी के 27 साल बाद अलग हुए Bill Gates और Melinda, कहा- अब आगे नहीं बढ़ सकते

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने 27 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद अब अलग होने का फैसला किया है. बिल गेट्स और मेलिंडा ने जारी किये गये एक बयान में कहा कि, हम अपने वैवाहिक संबंध को खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, जीवन के अगले चरण में वे एक साथ अब आगे नहीं बढ़ सकते हैं.
वही बिल गेट्स और मेलिंडा की मुलाकात 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले में हुई थी. यहीं दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी. Microsoft कार पार्किंग में बिल गेट्स ने उन्हें बाहर घूमाने के लिए पूछा था. बिल ने पूछा था कि “अब से दो सप्ताह, क्या तुम फ्री हो?” लेकिन मेलिंडा ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया और कहा था कि “समय आने पर मुझसे ये सवाल करें”.जिसके बाद भी बिल गेट्स ने हार नहीं मानी. धीरे- धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी. कुछ महीनों बाद, दोनों ने वास्तव में अपने रिश्ते को सफल बनाया. 1993 में, उन्होंने सगाई की और नए साल के दिन 1994 में दोनों ने शादी कर ली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱गूगल पांच साल में करीब 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगी निवेश -एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में कई विदेशी कंपनियों से हुई भारत की भारी डील नई दिल्ली। एआई इम्पेक्ट समिट-2026 में भारत को विदेशी कंपनियों से ढेरों निवेश मिले हैं, जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और क्वालकॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं। […]

India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026: PM Modi unveils ‘MANAV’ vision नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई-इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की, जिसमें पीएम मोदी और दुनिया के बड़े और छोटे देशों के माननीय साथ में खड़े थे. सामने […]