शादी के 27 साल बाद अलग हुए Bill Gates और Melinda, कहा- अब आगे नहीं बढ़ सकते - Update Now News

शादी के 27 साल बाद अलग हुए Bill Gates और Melinda, कहा- अब आगे नहीं बढ़ सकते

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने 27 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद अब अलग होने का फैसला किया है. बिल गेट्स और मेलिंडा ने जारी किये गये एक बयान में कहा कि, हम अपने वैवाहिक संबंध को खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, जीवन के अगले चरण में वे एक साथ अब आगे नहीं बढ़ सकते हैं.
वही बिल गेट्स और मेलिंडा की मुलाकात 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले में हुई थी. यहीं दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी. Microsoft कार पार्किंग में बिल गेट्स ने उन्हें बाहर घूमाने के लिए पूछा था. बिल ने पूछा था कि “अब से दो सप्ताह, क्या तुम फ्री हो?” लेकिन मेलिंडा ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया और कहा था कि “समय आने पर मुझसे ये सवाल करें”.जिसके बाद भी बिल गेट्स ने हार नहीं मानी. धीरे- धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी. कुछ महीनों बाद, दोनों ने वास्तव में अपने रिश्ते को सफल बनाया. 1993 में, उन्होंने सगाई की और नए साल के दिन 1994 में दोनों ने शादी कर ली थी.

×
Date : 04 May 2021 Posted By : EDITOR
शादी के 27 साल बाद अलग हुए Bill Gates और Melinda, कहा- अब आगे नहीं बढ़ सकते
News Image

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने 27 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद अब अलग होने का फैसला किया है. बिल गेट्स और मेलिंडा ने जारी किये गये एक बयान में कहा कि, हम अपने वैवाहिक संबंध को खत्म कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, जीवन के अगले चरण में वे एक साथ अब आगे नहीं बढ़ सकते हैं.
वही बिल गेट्स और मेलिंडा की मुलाकात 1987 में न्यूयॉर्क में एक्सपो-ट्रेड मेले में हुई थी. यहीं दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी. Microsoft कार पार्किंग में बिल गेट्स ने उन्हें बाहर घूमाने के लिए पूछा था. बिल ने पूछा था कि “अब से दो सप्ताह, क्या तुम फ्री हो?” लेकिन मेलिंडा ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया और कहा था कि “समय आने पर मुझसे ये सवाल करें”.जिसके बाद भी बिल गेट्स ने हार नहीं मानी. धीरे- धीरे दोनों की बात आगे बढ़ी. कुछ महीनों बाद, दोनों ने वास्तव में अपने रिश्ते को सफल बनाया. 1993 में, उन्होंने सगाई की और नए साल के दिन 1994 में दोनों ने शादी कर ली थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने किया रक्षा समझौता..

📰 Generate e-Paper Clip पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने किया रक्षा समझौता.. UNN: पाकिस्तान, तुर्किए, कतर और इंडोनेशिया ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने और सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में हुए इस समझौते को ‘बद्र’ नाम दिया गया […]

भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो

📰 Generate e-Paper Clip भारत-अमेरिका साझेदारी तय करेगी 21वीं सदी की दिशा : मार्को रुबियो मुंबई। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी का इतिहास ‘इसी क्षेत्र’ में लिखा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच की साझेदारी ही यह तय कर रही है कि […]