Judge commits suicide in Delhi; police launch investigation into

दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा कडक़डड़ूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे। वे अपने घर में मृत पाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस को डीडी नंबर 34 के तहत एक पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत ग्रीन पार्क मेन स्थित यू-4ए, प्रथम तल पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि अमन कुमार शर्मा अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीजा ने दी घटना की जानकारी
घटना की जानकारी मृतक के जीजा शिवम ने पुलिस को दी, जो डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं पाए हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस परिजनों, दोस्तों और करीबी सहयोगियों से पूछताछ कर रही है।
19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा से जुड़े
अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने वर्ष 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और विभिन्न अदालतों में न्यायिक जिम्मेदारियां निभाईं। अक्टूबर 2025 से वह कडक़डड़ूमा अदालत में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे। उनकी अचानक मौत ने न केवल उनके परिवार, बल्कि न्यायिक तंत्र से जुड़े लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। दिल्ली पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

×
Date : 02 May 2026 Posted By : EDITOR
दिल्ली में जज ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]