Three Youths from Madhya Pradesh Linked to ISI Arrested

आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

आईएसआई से जुड़े मध्यप्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार

-दिल्ली पुलिस का दावा- मंदिर, ढाबा और सैन्य कैंप की रेकी कर पाकिस्तान भेजी तस्वीरें

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने के आरोप में मध्यप्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक ढाबे और हरियाणा स्थित सैन्य कैंप को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीकमगढ़ निवासी अनमोल राय, ग्वालियर के डबरा निवासी राजवीर और विवेक बंजारा के रूप में हुई है। तीनों को उनके गांवों से गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाया गया।
स्पेशल सेल के अनुसार आरोपियों के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध ई-मेल, ऑडियो और वीडियो कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। जांच में सामने आया कि उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेजे थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर और वहां तैनात सुरक्षाबलों की रेकी करने का काम सौंपा गया था। इसके अलावा दिल्ली-सोनीपत हाईवे के एक मशहूर ढाबे पर ग्रेनेड हमला करने और हरियाणा के हिसार स्थित सैन्य कैंप की जानकारी जुटाने की भी योजना थी।
यह खुलासा दिल्ली पुलिस के ‘गैंग बस्ट ऑपरेशन 2.0’ के दौरान हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों से कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब मॉड्यूल की फंडिंग और सीमा पार संपर्कों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी की अपील – पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें, 1 साल सोना ना खरीदें हैदराबाद: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से वर्क-फ्रॉम-होम, कम तेल के इस्तेमाल, कम विदेश यात्राएं और सोने की खरीदारी […]

तमिलनाडु में नए युग की शुरुआत, विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तमिलनाडु में नए युग की शुरुआत, विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ छह दशक पुराना द्रविड़ वर्चस्व ध्वस्त चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखा गया, जब तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल […]