Mulayam Singh Yadav Younger Son Prateek Yadav

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार और समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव भाजपा नेत्री और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। इस दुखद समाचार से लखनऊ से लेकर सैफई तक शोक की लहर दौड़ गई है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार भोर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह लगभग छह बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाने का फैसला किया गया है। प्रशासन ने चार डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। सक्रिय राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक रियल एस्टेट और फिटनेस व्यवसाय से जुड़े थे। उन्होंने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था और लखनऊ में उनका प्रसिद्ध जिम द फिटनेस प्लैनेट संचालित होता था। प्रतीक और अपर्णा यादव का विवाह दिसंबर 2011 में हुआ था, जो स्कूल के दिनों की उनकी लंबी दोस्ती का परिणाम था। पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण परिवार में दूरियां भी देखी गई थीं, विशेषकर 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व जब अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि, पारिवारिक समारोहों में प्रतीक की उपस्थिति बनी रहती थी। प्रतीक के निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल में शुभचिंतकों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयर इंडिया ने तीन महीनों के लिए की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एयर इंडिया ने तीन महीनों के लिए की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द -वित्तीय वर्ष में 22,000 करोड़ से ज्यादा का घाटा होने का अनुमान नई दिल्ली । मध्य पूर्व संकट के कारण जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते एयर इंडिया ने जून की शुरुआत से तीन महीनों के लिए […]

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई दरें आज से लागू Mumbai: आम आदमी का महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. दोनों कंपनियों ने प्रति लीटर 2 रुपये तक कीमत […]