Trump's Visit to China A Grand Welcome for Trump in China

Trump China Visit: चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत

Trump China Visit: चीन में ट्रंप का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति हान झेंग ने किया स्वागत

UNN: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक तौर पर बीजिंग पहुंच चुके हैं। एयर फोर्स वन से उतरने पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों के साथ पारंपरिक सम्मान के बीच ट्रंप की यह यात्रा खास मानी जा रही है।
व्हाइट हाउस के आधिकारिक सोशल मीड‍िया रैप‍िड र‍िस्‍पांस ‘एक्‍स’ अकाउंट के अनुसार, बीजिंग में हवाई अड्डे पर चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फूल भेंट कर ट्रंप का स्वागत क‍िया। रेड कार्पेट पर आगे बढ़ते हुए ट्रंप कुछ देर के लिए वहां जमा मिलिट्री ऑनर गार्ड और चीनी युवाओं को, जो झंडे लहरा रहे थे, ने अपना खास ‘फिस्ट पंप’ (मुट्ठी लहराने का इशारा) क‍िया। राष्ट्रपति ट्रंप की 2017 की पिछली यात्रा के बाद से किसी मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की यह पहली राजकीय यात्रा है। राष्ट्रपति ट्रंप का काफिला बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आधिकारिक राजकीय आगमन समारोह में हिस्सा लेंगे, राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंग से मुलाकात करेंगे, कई इंटरव्यू देंगे और कई अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs ENG: ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की बढ़ी मुश्किलें राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब कटक। कटक के बारबाटी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान फ्लड लाइट अचानक से बंद हो जाने की घटना सामने आई। इस मामले को लेकर अब […]

PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PM मोदी वीडियो विवाद के बीच मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, कहा- कंटेंट को बूस्ट करने के लिए दिए गए थे पैसे मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेस कंटेंट और प्लेटफॉर्म के संचालन में हुई गंभीर चूक को लेकर खेद […]