IPL 2026 Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders

RCB vs KKR IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया

Raipur: रायपुर में बुधवार को खेले गए IPL 2026 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया। 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने 5 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद विराट कोहली इस मुकाबले में पूरी लय में नजर आए। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और वैभव अरोड़ा के एक ओवर में लगातार चार चौके जड़ दिए। कोहली ने तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के खिलाफ बेहतरीन शॉट लगाए और पूरे मैच में रन गति को नियंत्रण में रखा। कोहली ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 92 रन की अहम साझेदारी की। पडिक्कल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए जिसमें 7 चौके शामिल रहे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। बारिश के कारण इस मैच में टॉस 8.30 बजे किया गया और आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 192 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 193 का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीत लिया।

×
Date : 14 May 2026 Posted By : EDITOR
RCB vs KKR IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया UNN: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 […]

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

📰 Generate e-Paper Clip Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता… भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी […]