Prime Minister Modi said: India and the Netherlands are working

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

नीदरलैंड: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए तैयार आपूर्ति व्यवस्था बनाने पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अपने पांच देशों के दौरे के तहत आज नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कोविड महामारी, जारी संघर्षों और ऊर्जा संकट जैसी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन चुनौतियों का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वैश्विक विकास प्रभावित हो सकता है और बड़ी आबादी गरीबी की ओर बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भारत अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां तकनीक और मानवीय मूल्यों के साथ विकास हो रहा है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी: भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है या नहीं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान को सेना प्रमुख की चेतावनी: भूगोल और इतिहास का हिस्सा बने रहना है या नहीं नई दिल्ली । भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर सीधा संदेश दिया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी देकरा कहा है कि यदि पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देना […]

पेट्रोल-डीजल में 3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अभी और बढ़ सकते हैं दाम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल-डीजल में 3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अभी और बढ़ सकते हैं दाम अभी भी हर लीटर पर कंपनियों को हो रहा 39 रुपए प्रति लीटर का नुकसान नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले ढाई महीने से जारी संकट के चलते कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है। […]