CM शुभेंदु बोले-बांग्लादेशियो, यहां से जल्दी भागो..बॉर्डर पर जुटने लगे बांग्लादेशी
kolkata : बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बांग्लादेशियों को देश छोड़कर जाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘राज्य में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें पुलिस को सौंपा जाए। इसके बाद BSF उनकी वापसी में मदद करेगा। उन्होंने कहा-जल्दी-जल्दी भागो यहां से, वरना एक्शन लेंगे। हम घुसपैठियों को जेल भेजकर रोटी नहीं खिलाएंगे। वह दामाद नहीं है। उन्हें भगाया जाएगा। उनके (बांग्लादेश के) ऑफिशियल्स भी कह चुके हैं कि जो हमारे लोग होंगे, उन्हें ले लेंगे।
इधर, नॉर्थ 24 परगना में मंगलवार सुबह से ही 100 से ज्यादा विदेशी नागरिक हाकिमपुर चेक पोस्ट पर पहुंचे। दावा है कि यह लोग पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में अवैध तरीके से रह रहे थे। राज्य का मुर्शिदाबाद ऐसा पहला जिला बन गया है, जहां 3 बांग्लादेशी नागरिकों को होल्डिंग सेंटर भेजा गया है। तीनों को अवैध तरीके से भारत में प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 23 मई को शुभेंदु सरकार ने ‘डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट’ पॉलिसी के तहत सभी जिलों को आदेश दिया कि संदिग्ध विदेशी नागरिकों और डिपोर्टेशन का इंतजार कर रहे घुसपैठियों के लिए होल्डिंग सेंटर बनाएं। इन सेंटर्स में पकड़े गए संदिग्ध विदेशियों अधिकतम 30 दिन तक रखा जा सकेगा। इस दौरान उनके दस्तावेज, पहचान और नागरिकता की जांच होगी। बायोमेट्रिक डेटा केंद्र के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विदेशी नागरिकों की पहचान पूरी होने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा एजेंसियों को सौंपा जाएगा। ताकि उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सके। हालांकि डिपोर्टेशन को लेकर अंतिम फैसला जिला मजिस्ट्रेट या सीनियर अफसर करेंगे।
