Sand Mafia's High-Handedness Tractor Run Over Constable

रेत माफिया की दबंगई : आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती

मंगलवार देर शाम की घटना, आईजी-एसपी सहित अधिकारी पहुंचे अस्पताल

बालाघाट । जिले में लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का एक और गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर कर दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लालबर्रा थाना में पलाकामथी में रेत का अवैध खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आरक्षक सुनील और राजेश्वर राहंगडाले मौके पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा घटना स्थल का वीडियो बनाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने वाहन को आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले के उपर चढ़ा दिया, जिसके कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल आरक्षक को तत्काल ही जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद उसे गोंदिया रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार देर रात आईजी ललित शाक्यवार, एसपी आदित्य मिश्रा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति का जायजा लिया।
आईजी ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक को अभिरक्षा में ले लिया गया है। घायल आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर कर दिया गया है।

×
Date : 26 May 2026 Posted By : EDITOR
रेत माफिया की दबंगई : आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, गंभीर हालत में भर्ती
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage.

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh CM Dr. Mohan Yadav hails ‘Prahaar-Karta’ Ujjwal Nikam, says Prahaar mirrors his legacy of courage. Mumbai: In a special video call, Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav extended his warm wishes to Padma Shri Ujjwal Nikam on Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam, the film bringing the […]

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]