The global premiere date for the investigative thriller Raakh June 12

वीडियो ने अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर अभिनीत दिल दहला देने वाली इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर राख के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख 12 जून घोषित की

Mumbai: भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि उसकी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ राख का दुनियाभर में प्रीमियर 12 जून को होगा। इस सीरीज़ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है, इसे अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। एंडेमोल शाइन इंडिया और भाडिपा के सहयोग से दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी ने इस सीरीज़ का निर्माण किया है। राख में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज़ होगी।

==

राख एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा सीरीज़ है, जो अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे अंधेरे को गहराई से दिखाती है। जब दो किशोर अचानक बिना किसी भनक के गायब हो जाते हैं, तो एक खुशहाल परिवार टूट जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है। सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक जुझारू जांच अधिकारी देशभर में तलाश अभियान शुरू करता है लेकिन जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, यह केस उसे हिंसा और इंसानी क्रूरता की एक भयावह दुनिया में खींच लेता है।
“राख के लिए हमारे पास एक शानदार स्क्रिप्ट थी, लेकिन इसे पर्दे पर जिस तरह से पेश किया गया है, वह उससे भी बेहतर है,” प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ओरिजिनल्स के हेड निखिल मधोक ने कहा। प्रोसित रॉय, अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने ऐसी कहानी तैयार की है, जो जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही प्रभावशाली भी। अली फज़ल ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में बेहद गहरी और दमदार परफॉर्मेंस दी है, जो एक ऐसे केस में उलझ जाता है जो उसकी पूरी सोच और विश्वास को हिला कर रख देता है। वहीं, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर ने अपने किरदारों में ऐसी गहराई और तीव्रता लाई है, जो हर दृश्य को और खास बना देती है। यह ऐसी कहानी है, जो स्क्रीन बंद होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ बनी रहती है।”
बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ऋषि नेगी ने कहा , “आज के दौर में जहां कई क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं, राख अपनी अलग पहचान बनाती है क्योंकि यह आसान जवाब देने की बजाय गहराई और कई परतों वाली कहानी पेश करती है, जिसमें किरदारों को भी उतनी ही जटिलता और गंभीरता से दिखाया गया है जितनी इसकी कहानी को। प्रोसित, अनुशा और संदीप ने मिलकर ऐसी कहानी बुनी है, जो एक लगातार चल रही जांच के तनाव को बनाए रखते हुए न्याय, नैतिकता और कर्तव्य के मानसिक प्रभावों को भी गहराई से दिखाती है। अली, सोनाली और आमिर जैसे शानदार कलाकारों ने अपने किरदारों में असाधारण गहराई लाई है। हमें बेहद खुशी है कि हम प्राइम वीडियो के साथ मिलकर राख को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।”
राख के निर्देशक और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रोसित रॉय ने कहा , “राख मेरे लिए अब तक के सबसे रचनात्मक और भावनात्मक रूप से गहरे प्रोजेक्ट्स में से एक रही है, क्योंकि इसकी कहानी सिर्फ एक क्राइम थ्रिलर तक सीमित नहीं है। मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का था कि इसमें एक रोमांचक तलाश अभियान के साथ-साथ मानसिक आघात और इंसानी स्वभाव के अंधेरे पहलुओं को भी बिना किसी झिझक के दिखाने का मौका मिला। अनुशा और संदीप ने मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिस पर बहुत बारीकी से रिसर्च की गई है, जो कई परतों से भरी हुई है और जिसमें सही-गलत के बीच की उलझन साफ दिखाई देती है। अली ने अपने शांत अंदाज़ में एक ज़बरदस्त उर्जा दी हैं, जो पूरी कहानी को एक मज़बूत आधार देता है; वहीं, सोनाली और आमिर ने अपने किरदारों को इतनी गहराई और तीव्रता से निभाया है कि हर पल बेहद असली महसूस होता है। पाताल लोक के बाद एक बार फिर प्राइम वीडियो के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक 12 जून को राख को देखें।”

×
Date : 30 May 2026 Posted By : EDITOR
वीडियो ने अली फज़ल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर अभिनीत दिल दहला देने वाली इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर राख के ग्लोबल प्रीमियर की तारीख 12 जून घोषित की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]