Notification Issued for 27 Rajya Sabha Seats and Legislative

27 राज्यसभा सीटों और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी

27 राज्यसभा सीटों और विधान परिषद चुनावों की अधिसूचना जारी

-18 जून को होगा मतदान, उसी दिन शाम को मतगणना
-नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने 27 राज्यसभा सीटों तथा तीन राज्यों की विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सभी सीटों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू की जाएगी।
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 8 जून तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार मतदान 18 जून सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और इसी दिन शाम बजे से मतगणना की जाएगी। आयोग के अनुसार, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडू और उड़ीसा में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। वहीं, बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव और एक सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा कर्नाटक में चार राज्यसभा और सात विधान परिषद सीटों पर भी मतदान होगा।
कर्नाटक में राज्यसभा की जिन चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें भाजपा के इराना कडाड़ी और नारायण कोरगाप्पा, कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे तथा जद(एस) के एचडी देवगोड़ा का कार्यकाल 25 जून को समाप्त हो रहा है। इसी तरह कर्नाटक विधान परिषद के सात सदस्यों का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है, जिसके चलते इन सीटों पर भी चुनाव कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ग्रीष्मावकाश में युवा वकीलों को पक्ष रखने का मिलेगा मौका

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ग्रीष्मावकाश में युवा वकीलों को पक्ष रखने का मिलेगा मौका -सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर अधिवक्ताओं पर लगाई रोक -जस्टिस विक्रम नाथ बोले- छुट्टियों के दौरान केवल एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड और जूनियर वकील ही रख सकेंगे दलीलें नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीष्मावकाश के दौरान सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला […]

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]