Ajay Devgn Jio Studios and Colour Yellow announce Chauhan

अजय देवगन की दमदार वापसी! जियो स्टूडियोज और कलर येलो ने किया ‘चौहान’ का ऐलान, 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!

‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’ ! अजय देवगन के नए अवतार ने मचाया तहलका!

Mumbai: बॉलीवुड के OG एक्शन स्टार’ अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने जबरदस्त एक्शन अवतार के साथ लौटने के लिए तैयार हैं। जियो स्टूडियोज और कलर येलो ने उनकी आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘चौहान’ का शानदार टाइटल अनाउंसमेंट कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म का पहला लुक और टाइटल वीडियो दिवंगत एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती के अवसर पर जारी किया गया, जो इस घोषणा को और भी भावुक और खास बना देता है। वर्षों से अजय देवगन भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय एक्शन सितारों में से एक रहे हैं। ‘फूल और कांटे’, ‘सिंघम’, ‘गंगाजल’, ‘शिवाय’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अब ‘चौहान’ के जरिए वह एक बार फिर उसी बड़े और दमदार एक्शन हीरो की छवि में नजर आने वाले हैं, जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं।
फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में अजय देवगन का रौबदार अंदाज और फिल्म की रफ-टफ दुनिया की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ बैकग्राउंड में बजता अमिताभ बच्चन का आइकॉनिक गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ वीडियो को और भी मास अपील देता है। वीडियो के अंत में सुनाई देने वाला डायलॉग, “पठानों से कहना, चौहान आ रहा है”, फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रहा है।
‘चौहान’ सिर्फ अजय देवगन के लिए ही नहीं, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक खास प्रोजेक्ट माना जा रहा है। यह पहली बार है जब अजय देवगन और मशहूर फिल्ममेकर आनंद एल राय किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं। अपनी संवेदनशील और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले आनंद एल राय का एक्शन जॉनर में यह सहयोग दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकता है। फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं, जबकि इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। जियो स्टूडियोज इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहा है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी भव्य नजर आ रहा है। टाइटल अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर अजय देवगन के फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कई लोगों का मानना है कि ‘चौहान’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक साबित हो सकती है। फिल्म के फर्स्ट लुक ने यह साफ कर दिया है कि इसमें हाई-वोल्टेज एक्शन, दमदार डायलॉग्स और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। अब दर्शकों को फिल्म के टीजर, ट्रेलर और बाकी स्टारकास्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल इतना तय है कि अजय देवगन की ‘चौहान’ आने वाले समय की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। जियो स्टूडियोज और कलर येलो के बैनर तले बनी ‘चौहान’ 1 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

×
Date : 26 June 2026 Posted By : EDITOR
अजय देवगन की दमदार वापसी! जियो स्टूडियोज और कलर येलो ने किया ‘चौहान’ का ऐलान, 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]