The new Triumph Tracker 400 has arrived in the Indian market

नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 ने दी भारतीय बाजार में दस्तक

नई दिल्ली । ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स और बजाज कंपनी की साझेदारी से विकसित 400 सीसी प्लेटफॉर्म पर आधारित नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने इसे फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से प्रेरित डिज़ाइन के साथ पेश किया है, जिसमें कैफे रेसर, स्क्रैम्बलर और रोडस्टर तीनों का मिश्रण दिखाई देता है। पहली नजर में यह स्पीड 400 का एक और संस्करण लग सकती है, लेकिन सड़क पर उतरते ही इसका अलग व्यक्तित्व सामने आता है। ट्रैकर 400 का लुक पारंपरिक ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है, जिसमें ब्लैक फ्लाईस्क्रीन और यूएसडी फ्रंट फोर्क्स इसे स्पोर्टी बनाते हैं।
साइड पैनल पर दिया गया ‘400’ ग्राफिक इसे स्पीड 400 से अलग पहचान देता है, जबकि पीछे की सीट और टेल सेक्शन में थ्रक्सटन जैसी झलक दिखती है। एग्जॉस्ट का डिज़ाइन स्क्रैम्बलर 400 एक्स से प्रेरित लगता है, और ईंधन टैंक में बदलाव से राइडर को बेहतर पकड़ मिलती है। इसमें 805 मिमी की सीट ऊंचाई और 162 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिसका कुल वजन 181 किलोग्राम है। सस्पेंशन ट्रैवल को दोनों तरफ 130 मिमी तक बढ़ाया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी आराम मिलता है। ट्रैकर 400 में 398 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 40 बीएचपी की शक्ति और 32 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

×
Date : 01 July 2026 Posted By : EDITOR
नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 ने दी भारतीय बाजार में दस्तक
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]

नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक

📰 Generate e-Paper Clip नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक डस्टर के जरिए भारतीय ग्राहकों तक पहुंचेंगे फॉर्मूला 1 से निकले इनोवेशन, इलेक्ट्रिक मोड को प्राथमिकता देने वाली ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर माइलेज इसके स्‍ट्रॉन्‍ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर […]