The new Triumph Tracker 400 has arrived in the Indian market

नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 ने दी भारतीय बाजार में दस्तक

नई दिल्ली । ट्रायम्फ मोटरसाइकिल्स और बजाज कंपनी की साझेदारी से विकसित 400 सीसी प्लेटफॉर्म पर आधारित नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने इसे फ्लैट-ट्रैक रेसिंग से प्रेरित डिज़ाइन के साथ पेश किया है, जिसमें कैफे रेसर, स्क्रैम्बलर और रोडस्टर तीनों का मिश्रण दिखाई देता है। पहली नजर में यह स्पीड 400 का एक और संस्करण लग सकती है, लेकिन सड़क पर उतरते ही इसका अलग व्यक्तित्व सामने आता है। ट्रैकर 400 का लुक पारंपरिक ट्रायम्फ मोटरसाइकिलों की याद दिलाता है, जिसमें ब्लैक फ्लाईस्क्रीन और यूएसडी फ्रंट फोर्क्स इसे स्पोर्टी बनाते हैं।
साइड पैनल पर दिया गया ‘400’ ग्राफिक इसे स्पीड 400 से अलग पहचान देता है, जबकि पीछे की सीट और टेल सेक्शन में थ्रक्सटन जैसी झलक दिखती है। एग्जॉस्ट का डिज़ाइन स्क्रैम्बलर 400 एक्स से प्रेरित लगता है, और ईंधन टैंक में बदलाव से राइडर को बेहतर पकड़ मिलती है। इसमें 805 मिमी की सीट ऊंचाई और 162 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है, जिसका कुल वजन 181 किलोग्राम है। सस्पेंशन ट्रैवल को दोनों तरफ 130 मिमी तक बढ़ाया गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी आराम मिलता है। ट्रैकर 400 में 398 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 40 बीएचपी की शक्ति और 32 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

×
Date : 01 July 2026 Posted By : EDITOR
नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 ने दी भारतीय बाजार में दस्तक
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]

मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू

📰 Generate e-Paper Clip मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू UNN: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बुधवार को को-पायलट ने ही हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने इसे नाकाम कर दिया. स्मित मछार […]