पांड्या सीओई को स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने अब बेंगलुरु में ही रहेंगे
पांड्या सीओई को स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने अब बेंगलुरु में ही रहेंगे
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब बेंगलुरु में स्थायी रुप से रहेंगे। हार्दिक ने ये फैसला बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) को स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने को देखते हुए लिया है। हार्दिक लगातार फिटनेस को लेकर संघर्ष करते रहे है। इसी कारण उन्होंने सीओई को ही अपना घर बनाना तय किया है। पांड्या अभी मुंबई में ही रहते हैं। इस दौरान, वे मुख्य रूप से अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की घंसोली स्थित अत्याधुनिक सुविधा में प्रशिक्षण लेते रहे हैं। हालांकि, क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हैं। पांड्या ने पिछले छह महीनों में सीओई में काफी समय बिताया है, जिसने उन्हें इस सुविधा की उपयोगिता और महत्व का अंदाजा हो गया है। बीसीसीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पहले ही स्थायी रूप से बेंगलुरु में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में, सीओई के बिल्कुल करीब एक किराये पर एक घर लिया है। वह अपने करियर के बाकी समय के लिए सीओई को अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर होंगे, जो भविष्य के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इसमें कहा गया है कि हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे, क्योंकि उनके लोअर परेल स्थित घर से रोजाना ट्रेनिंग के लिए आना-जाना काठिन कठिन साबित हो रहा था, इसके अलावा इसमें समय भी अधिक लग रहा था।
