Sreesanth will continue as the co-owner of Aries Kollam Sailors

श्रीसंत केसीएल में एरीज कोल्लम सेलर्स के सहमालिक बने रहेंगे

तिरुवनंतपुरम । पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उनपर लगाये हुए प्रतिबंध को हटा दिया है। इससे अब श्रीसंत केरल क्रिकेट लीगी (केसीएल) के तीसरे सत्र में एरीज कोल्लम सेलर्स फ्रैंचाइजी के सह-मालिक बने रहेंगे। वहीं पिछले सत्र में प्रतिबंध के कारण उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। श्रीसंत ने इससे पहले केसीए को लेकर की गयी विवादास्पद टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी। जिसके बाद उनपर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया। इससे अब उनके लिए खेल से जुड़े रहने का रास्ता खुल गया है।
केसीए ने अपने एक बयान में कहा, संघ की विशेष आम बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि श्रीसंत पर प्रतिबंध हटा दिय जाये क्योंकि उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताय है। यह प्रतिबंध पिछले केसीएल के मुकाबलों से ठीक पहले केसीए ने राहत के साथ ही उन्हें आगाह भी किया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी तरह के ऐसे व्यवहार पर श्रीसंत के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे यह तया हो सके कि वह अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
गौरतलब है कि श्रीसंत भारतीय क्रिकेट टीम के एक जाने-माने पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने देश के लिए तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 37.59 की औसत से 87 विकेट अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 40 रन देकर 5 विकेट और एक मैच में 99 रन देकर 8 विकेट रहा है। उन्होंने चार बार एक पारी में 4 विकेट और तीन बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है, जो उनकी क्षमता का प्रमाण है।
वहीं एकदिवसीय मैचों में, श्रीसंत ने 53 मुकाबले खेले और 33.44 की औसत से 75 विकेट झटके। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 55 रन देकर 6 विकेट रहा। वहीं, उन्होंने 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने भारत के लिए कई यादगार प्रदर्शन किए हैं।घरेलू क्रिकेट की बात करें तो श्रीसंत का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 74 फर्स्ट-क्लास मैचों में 213 विकेट लिए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट रहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 92 लिस्ट-ए मैचों में 124 विकेट और 65 टी20 मैचों में 54 विकेट अपने नाम किए हैं।

×
Date : 03 July 2026 Posted By : EDITOR
श्रीसंत केसीएल में एरीज कोल्लम सेलर्स के सहमालिक बने रहेंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]